फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp mp hukum singh interview to amar ujala

एक सांसद, जिन्हें एक मुद्दे ने बना दिया भाजपा का स्टार प्रचारक

Wed, 25 Jan 2017 12:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 25 Jan 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
 bjp mp hukum singh interview to amar ujala
वैसे तो पार्टी की स्टार प्रचारकों में पार्टी के दिग्गज चेहरे होते हैं, लेकिन एक ऐसे सांसद हैं, जिन्हें एक मुद्दे के चलते भाजपा ने स्टार प्रचारकों में शामिल कर लिया।
विज्ञापन


ये सांसद हैं, कैराना पलायन प्रकरण को उठाने वाले सांसद हुकुम सिंह। इन्हें भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में भी शामिल किया है। वह चुनाव में पलायन प्रकरण को भी मुद्दा बताते हैं, तो मुजफ्फरनगर के सांप्रदायिक दंगे को लेकर कहते हैं कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर दंगे की जड़ तक पहुंचा जाएगा। हुकुम सिंह से की गई बातचीत के अंश... 
विज्ञापन


सवाल : क्या कैराना पलायन प्रकरण चुनाव में भाजपा का मुद्दा है? 
जवाब : पलायन का मुद्दा था और चुनाव में भी रहेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष सहित केंद्रीय गृहमंत्री भी कह चुके हैं कि पलायन बड़ा मुद्दा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर पलायन कराने वाले लोगों का ही पलायन करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : आपने 346 परिवारों के पलायन की सूची जारी की, उन्हें वापस लाने के लिए भाजपा क्या करेगी? 
जवाब : प्रदेश में सरकार बनने दो, जो लोग कैराना छोड़कर गए, उनसे बात की जाएगी। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया जाएगा। उन लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। 

 

आगे पढ़ें

 bjp mp hukum singh interview to amar ujala
हुकुम सिंह - फोटो : self
सवाल : मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर आप पर भी आरोप लगे, इस पर क्या कहेंगे। 
जवाब : मुजफ्फरनगर का दंगा खराब मानसिकता वाले लोगों की देन थी। भाजपा की सरकार बनने पर दंगे की जड़ तक पहुंचा जाएगा, जिन लोगों की वजह से दंगा हुआ, चाहे वह कोई नेता ही क्यों न हो, उनके खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी। 

सवाल : बेटी को टिकट दिलाने के कारण आपके अपने बागी हो गए और अनिल चौहान ने आपकी बेटी के सामने ही चुनाव लड़ने की ठान ली है, उससे कैसे पार पाएंगे। 
जवाब : विवाद तो हर परिवार में हो जाता है और होता आया है। अनिल चौहान निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। उन्हें समझाने का प्रयास किया जाएगा। 

सवाल : वेस्ट यूपी में विकास के लिए भाजपा का क्या विजन है? 
जवाब : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासकर मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर और मेरठ कृषि प्रधान क्षेत्र है। उद्योग के नाम पर यहां सिर्फ चीनी मिलें हैं, उसके अलावा कोई बड़ा उपक्रम नहीं है। इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी रही है। भाजपा ने इस क्षेत्र के लिए तीन तीन नेशनल हाईवे दिए, रेल लाइन दोहरीकरण दिया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर वेस्ट यूपी के विकास को तरजीह दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed