फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP demanded to include ritual education in schools

भाजपा सांसद ने की विद्यालयों में कर्मकाण्ड की शिक्षा को शामिल करने की मांग

Sun, 07 Jan 2018 12:03 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP MP demanded to include ritual education in schools
वीरेन्द्र सिंह मस्त
भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिखकर देश के स्कूली पाठ्यक्रमों में कर्मकाण्ड़ की शिक्षा को शामिल करने की मांग की है। ऋषि और कृषि परंपरा को भारतीय समाज का आधार बताते हुए मस्त ने देश की शिक्षा व्यवस्था में कर्मकाण्ड को बढ़ावा देने की वकालत की है। बल्कि अपने संसदीय निधि से उन्होंने अपने क्षेत्र में कर्मकाण्ड के विद्यालय खोलने का ऐलान भी किया है। 
विज्ञापन


कर्मकाण्ड और कृषि के बीच सीधा संबंध बताते हुए भाजपा सांसद ने कहा है कि कर्मकाण्ड की शिक्षा से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मस्त के इस कर्मकाण्ड की शिक्षा का अर्थ सीधे वैदिक पूजा, पाठ और यज्ञ एंव पुरातन संस्कार हैं। हालांकि उनकी इस मांग पर भगवा एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लग सकता है। मगर मस्त की दलील है कि कर्मकाण्ड हमारे संस्कृति का ही मूल तत्व नहीं है। वरन इसका सीधा सम्बन्ध कृषि की जीवन धारा से भी है। यह पहल ऋषि-कृषि परंपरा को देश में आगे ले जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें- सोनोग्राफी नहीं पहाड़ बताता है कोख में लड़का है या लड़की
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर को खत लिखकर मस्त ने उनसे आग्रह किया है कि वे पुरे देश में इस ऋषि-कृषि परंपरा को आगे ले जाने की योजना पर विचार करते हुए सभी संस्कृत विद्यालयों में कर्मकाण्ड की शिक्षा देने की व्यवस्था बनवाने में सहयोग करें। यह भारतीय सनातन परंपरा के समरसता का माध्यम भी होगा। उन्होंने कहा है कि समाज में फैल रही तमाम कुरूतियों और उसके स्तर में आ रही गिरावट को रोकने का मार्ग भी कर्मकाण्डो से होकर निकलेगा। वैसे समय-समय पर भगवा परिवार की ओर से वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने की मांग उठती रही है। लेकिन इस दफे भाजपा सांसद ने अपनी संसदीय क्षेत्र में खुद से इसका पहल कर देश के मानव संसाधन विकास मंत्री से मांग की है कि वे इस पहल को पूरे देश में शुरू करें। 

कर्मकाण्ड की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सांसद निधि से दिए 1 करोड़ 

BJP MP demanded to include ritual education in schools
वीरेन्द्र सिंह मस्त
अपने संसदीय क्षेत्र भदोही में कर्मकाण्ड की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वीरेन्द्र सिंह मस्त ने अपने सांसद निधि से एक करोड़ रूपये देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि इस राशि से वे अपने संसदीय क्षेत्र में 10 कर्मकाण्ड विद्यालय स्थापित करेंगे। उनका कहना है कि भारतवर्ष ऋषि और कृषि परंपरा का देश है। प्राचीन भारत की कृषि ऋषियों के मार्गदर्शन पर ही संचालित होती रही है। 

वेदों की ऋचाओं में कृषि का वर्णन साक्षात उदाहरण हैं। इसलिए कृषि हमारी जीवनधारा है। इसी जीवनधारा से हमारे समाज में परिवार की रचना बनती है। भाजपा नेता का कहना है कि हमारे देश की सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक जीवनधारा की रचना भी कृषि से होती है। इसके परंपरा के मूल में कर्मकाण्ड हैं। यह सनातन परंपरा के शाश्वत सशक्तिकरण का मूल आधार है। 

कर्मकाण्ड की शिक्षा से मिलेगा रोजगार-मस्त

यूपी की भदोही से सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त का दावा है कि कर्मकाण्ड की शिक्षा से देश-विदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को लिखे खत में मस्त ने कहा है कि कर्मकाण्ड से न केवल हमारी संस्कृति अक्षुण रहेगी बल्कि इससे कर्मकाण्ड करने वालों के रोजगार की संभावना भी बढ़ेगी। अमर उजाला से बातचीत में मस्त ने कहा कि कर्मकाण्ड करने वाले व्यक्तियों के रोजगार की देश-विदेश में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द इस शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयास करने चाहिए। अपने प्रयासों का हवाला देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि भदोही लोकसभा के संस्कृत विद्यालयों में कर्मकाण्ड की शिक्षा प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed