फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp mp Chintamani Malaviya opposed flim padmavati on facebook

पद्मावती पर भारतीय महिलाओं को गर्व, जो स्त्रियां रोज शौहर बदलती हैं उनका क्या: बीजेपी सांसद

Tue, 07 Nov 2017 04:29 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Tue, 07 Nov 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
Bjp mp Chintamani Malaviya opposed flim padmavati on facebook
दीपिका पादुकोण, पद्मावती - फोटो : Twitter

फिल्म 'पद्मावती' को लेकर सियासी घमासान जारी है। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती और गिरिराज सिंह के बाद अब एक और बीजेपी सांसद ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ हमला बोला है। मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद और राज्य प्रवक्ता चिन्तामणि मालवीय ने अपने फेसबुक पोस्ट में लोगों से फिल्म के बहिष्कार करने का आह्वान किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है मैं फिल्म पद्मावती का पुरजोर विरोध और बहिष्कार करता हूं । और अपने शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि इस फिल्म को बिल्कुल न देखें ।

विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा है कि फिल्म बनाकर चन्द पैसों के लालच के लिए इतिहास से छेड़छाड़ करना शर्मनाक और घृणित कार्य है । हर भारतीय नारी की आदर्श रानी पद्मावती जी पर भारतीयों को गर्व है। रानी पद्मावती ने अपने सतीत्व और देश और समाज की आन-बान शान के लिए हजारों नारियों के साथ स्वयं को आग में झोंक दिया था । उसे तोड़ मरोड़ कर दिखाना वास्तव में इस देश का अपमान है ।
विज्ञापन

'पद्मावती' पर भंसाली को गिरिराज का चैलेंज, कहा- किसी और धर्म पर फिल्म बनाकर दिखाओ
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी सांसद ने संजय लीला भंसाली पर हमला बोलते हुए लिखा है कि भंसाली जैसे लोगों को कोई और भाषा समझ नहीं आती है। इन जैसे लोगो को सिर्फ जूते की भाषा ही समझ आती है । यह देश रानी पद्मावती का अपमान नहीं सहेगा । उन्होंने लिखा है कि हम गौरवशाली इतिहास के साथ छेड़खानी भी बर्दाश्त नही कर सकते ।

चिन्तामणि ने लिखा है कि अलाउद्दीन खिलजी के दरबारी कवियों द्वारा लिखे गए गलत इतिहास पर संजय लीला भंसाली ने पद्मावती फिल्म बना दी है । यह न सिर्फ गलत है बल्कि निंदनीय है । जिन फिल्मकारों के घरों की स्त्रियां रोज अपने शौहर बदलती है वे क्या जाने जौहर क्या होता है ? अभिव्यक्ति के नाम पर संजय भंसाली की मानसिक विकृति नहीं सहन की जाएगी । 

वहीं तेलंगाना के एक और बीजेपी विधायक राजा सिंह ने कहा कि अगर पद्मावती ने इतिहास से छेड़छाड़ की है, तो संजय लीला भंसाली को उसकी कीमत चुकानी होगी। तेलंगाना में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे।


कुछ रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “फिल्म में रानी पद्मावती और मुस्लिम शासक अलाद्दीन खिलजी को प्रेम करते दिखाया गया है। जबकि तथ्य यह है कि खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया था, जिसमें किले में रहने वाली तकरीबन 16 हजार महिलाओं ने जौहर के जरिए अपनी जान दे दी थी।”

पद्मावती पर थी अलाउद्दीन की बुरी नजर, पढ़िए उमा भारती का खुला खत
इससे पहले केन्द्रीय मंत्री उमा भारती और गिरिराज सिंह ने भी फिल्म के खिलाफ अपनी बातें कही थी। गिरिराज ने कहा था कि 'संजय लीला भंसाली और किसी भी फिल्मकार में हिम्मत नहीं कि वह किसी और धर्म पर अधारित फिल्म बनाए या उनपर टिप्पणी करें। वहीं उमा भारती ने खुला खत में लिखा था कि रानी पद्मावती के विषय पर मैं तटस्थ नहीं रह सकती। मेरा निवेदन है कि पद्मावती को राजपूत समाज से न जोड़कर भारतीय नारी के अस्मिता से जोड़ा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed