'भ्रमित होकर बच्चों ने चलाई गोली', दिल्ली में फायरिंग की घटनाओं पर बोले भाजपा सांसद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने शाहीन बाग और जामिया में गोलीबारी की घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अर्जुन सिंह ने कहा कि जैसे मुस्लिम लोगों को विपक्ष के लोगों ने सुरक्षा देकर शाहीन बाग में बैठाया है, जामिया में घटना घटी, जिसका नागरिकता संशोधन कानून से मतलब नहीं है। हमारे कम उम्र के बच्चे भ्रमित हो करके गोली चलाए हैं।
BJP MP Arjun Singh on firing incidents at Shaheen Bagh&Jamia: Jaise muslim logon ko vipaksh ke logon ne protection de karke Shaheen Bagh mein baithaya hai, Jamia mein ghatna ghati, jiska CAA se matlab nahi. Humare kum umar ke bachhe bharamit ho karke goli chalaye hain. pic.twitter.com/LanlG5yqpD
— ANI (@ANI) February 3, 2020विज्ञापन
एचआरडी राज्यमंत्री संजय धोत्रे बोले- यह चिंता का विषय
वहीं, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने जामिया विश्वविद्यालय के पास रविवार रात गोलीबारी की घटना को लेकर कहा कि इस तरह की घटना बड़ी चिंता का विषय है, निशंक जी (मानव संसाधन विकास मंत्री) और मैं इस मुद्दे पर चर्चा करूंगा।
Sanjay Dhotre, MoS Human Resource Development (HRD) on last night's firing incident near Jamia University: An incident like this is a matter of great concern, Nishank ji (HRD Minister) and I will discuss the issue. pic.twitter.com/knWcFAosBL
— ANI (@ANI) February 3, 2020
बता दें कि सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ गोली चलाने की दो घटनाओं के बाद रविवार देर रात जामिया इस्लामिया के गेट नंबर पांच पर स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं, लेकिन इससे मौके पर दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब तक प्रदर्शनकारी छात्र कुछ समझ पाते स्कूटी सवार फरार हो गए।
इस घटना के विरोध में छात्रों ने जामियानगर थाने का घेराव कर लिया और गोली चलाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने गोली चलने की घटना की पुष्टि नहीं की है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी कुमार ज्ञानेश ने इस मामले पर कहा है कि जामिया नगर के एसएचओ अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। वहां उन्हें कोई खोखे नहीं मिले।
यहां तक कि जब लोगों से पूछताछ की गई तो हर कोई अलग बयान दे रहा था। हर कोई अलग हमलावर की गाड़ी के बारे में अलग बात कह रहा था। कोई कह रहा था कि हमलावर स्कूटर पर आए थे तो कुछ ने कहा कि वो कार में आए थे। उस दौरान कई लोग और छात्र पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गए थे। हम इस मामले में जांच बैठाएंगे और कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।
बता दें कि इससे पहले 30 जनवरी को जामिया में एक युवक ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद एक फरवरी को शाहीन बाग में भी फायरिंग हुई थी और अब फिर से जामिया के गेट नंबर पांच पर फायरिंक हुई है।