Parliament: 'अब भारत डोजियर नहीं...डोज देगा, ये नया भारत है'; कांग्रेस पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, सात मई को हमने दुश्मनों को जवाब देते हुए आतंकी ठिकानों पर अचूक और निर्णायक प्रहार किया। 25 मिनट में नौ आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने जमींदोज कर दिया। हमने विश्व को साफ शब्दों में बता दिया कि आतंकी हमले को भारत पर हमला माना जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है। चर्चा में सरकार की ओर से हिस्सा लेते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, अब तक जितने भी विपक्षी सांसदों ने यहां बात की है, उनमें से एक भी सांसद ने खड़े होकर यह नहीं कहा कि इस आतंकी हमले में लोगों से उनका धर्म पूछा गया, कलमा पढ़ने को कहा गया, उनकी पैंट उतारी गई और फिर उन्हें मार दिया गया। मुझे बताइए कि विपक्षी सांसदों को ऐसा कहने में क्या दर्द था? जब रक्षा मंत्री भारतीय सेना की उपलब्धियों पर चर्चा कर रहे थे, तब कोई तालियां नहीं बज रही थीं, कोई मेज नहीं थपथपा रहा था।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद मोदी जी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासी एकजुट रहे। इन आतंकियों ने हमारी सरकार, हमारी सेना को चुनौती देने का काम किया। पीएम मोदी ने कहा था कि साजिशकर्ताओं को भारत उनकी कल्पना से भी परे सजा देगा। सात मई को हमने इन दुश्मनों को जवाब देते हुए आतंकी ठिकानों पर अचूक और निर्णायक प्रहार किया। 25 मिनट में नौ आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने जमींदोज कर दिया। हमने विश्व को साफ शब्दों में बता दिया कि आतंकी हमले को भारत पर हमला माना जाएगा। ये भारत का आतंकवाद के खिलाफ शंखनाद था। अब भारत डोजियर नहीं, डोज देगा। ये नया भारत है और आतंकवाद पर यह न्यू नॉर्मल है।
#WATCH | During the discussion on Operation Sindoor in the House, BJP MP Anurag Thakur says, "Of all the opposition MPs who have spoken here till now, not even one MP has stood up and said that in this terrorist attack, people were asked about his religion and asked to recite… pic.twitter.com/8KsdeQ9ZzLविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 28, 2025
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: संसद में उठा भारत-पाकिस्तान मैच का मुद्दा; शिवसेना सांसद बोले- हमें उनके साथ नहीं खेलना चाहिए
'रहीम खान एयरबेस बैलगाड़ी चलाने लायक भी नहीं बचा'
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना ने रहीम खान एयरबेस पर ऐसा प्रहार किया, कि आज वह बैलगाड़ी चलाने लायक भी नहीं बचा। भारतीय सेना वहां प्रहार करती है, जहां दर्द बहुत होता है। राहुल गांधी तक यह संदेश जरूर पहुंचा देना। उन्होंने कहा कि हम पर भरोसा न हो तो पाकिस्तान से जाकर पूछ लो, जिसकी शान में तुम दिन-रात कसीदे पढ़ते हो।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो गजवा-ए-हिंद और थाउजेंड कट्स देने की बात करते थे, भारतीय सेना का 48 घंटे भी मुकाबला नहीं कर पाए। आप 26/11 हमले के बाद विदेश से इजाजत का इंतजार करते रह गए, हमने किसी इजाजत का इंतजार नहीं किया और घर में घुसकर मारा। हमने सिंधु जलसंधि को निलंबित कर दिया। चीन था..पाकिस्तान था..टर्की था, अकेली भारतीय सेना तीनों पर भारी पड़ी है। इस कार्रवाई को सैन्य इतिहास में टेक्स्ट बुक काउंटर टेररिज्म के रूप में देखा जा रहा है। दुनिया को पता चल गया कि वॉरफेयर में भारत की टेक्नोलॉजी क्या है? दीपेंद्र हुड्डा डिफेंस बजट की बात कर रहे थे, आपके समय ढाई लाख करोड़ डिफेंस बजट था, हमारी सरकार में 6 लाख 81 हजार करोड़ कर दिया है। आपने बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं दी, हमने तीन साल में मेड इन इंडिया के तहत बनाकर सेना को दीं। सेना के शहीद जवानों का पार्थिव शरीर उनके घर भेजने की परंपरा अटल जी की सरकार में शुरू हुई।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत का दूसरा सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का श्रेय नरेंद्र मोदी को है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम मोदी हैं। भारत को झुका सके ऐसा कोई है। भारत ढाई मोर्चे पर लड़ रहा था। यह आधा मोर्चा राहुल आक्यूपाइड कांग्रेस है। इसी कांग्रेस ने आर्मी चीफ को सड़क का गुंडा कहा। राहुल गांधी को सेना से माफी मांगनी चाहिए। बाटला कांड में शहीद होने वाले को श्रद्धांजलि नहीं दी। कांग्रेस सेना के साथ नहीं, आतंकियों के लिए आंसू बहाती है। कांग्रेस ने देश की जनता का मनोबल तोड़ा है। इतिहास नरेंद्र मोदी को उनके धैर्य के लिए याद रखेगा और राहुल गांधी को धोखे के लिए धिक्कारेगा। दो बार तो वे विपक्ष के नेता बनने लायक भी नहीं रहे। वे भारत की सेना और पीएम मोदी का विरोध करते रहते हैं। वे पाकिस्तान के प्रोपैगैंडा के पोस्टर बॉय बन गए हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा किमैं आपको बता दूं, जिस नेता की आप बात करते हैं, उसे देश की जनता ने दो बार इतने वोट भी नहीं दिए कि वो विपक्ष का नेता बन सके। एक बार उन्हें मौका मिला तो वह एलओपी नहीं एलओबी बन गए, यानी लीडर ऑफ अपोजिंग भारत। राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सबूत मांग रहे थे, ऐसे लोगों से क्या उम्मीद कर सकते हैं।
'आईएनसी अब इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस बन गई है'
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि इनको दिक्कत मोदी जी से ही नहीं, मातृभूमि से भी है। आईएनसी अब इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस बन गई है। कांग्रेस का आइडिया ऑप डिप्लोमेसी क्या था, डोजियर का था, कार्रवाई करने का नहीं था। राहुल गांधी की रुचि यह जानने में थी कि भारत के कितने विमान पाकिस्तान ने मार गिराये। आखिर ये जानकारी वो किससे साझा करना चाहते थे। जिनके हाथ रक्षा दलाली में रंगे रहे हों, अब किसके लिए दलाली करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर पर हमारी सेना ने जो किया, वो दुनिया ने देखा। ठीक बाद मोदी जी आदमपुर एयरबेस पर गए और सेना का मनोबल बढ़ाने का काम किया।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि विदेश गए प्रतिनिधिमंडल किसी दल का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे थे। देश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। सातों प्रतिनिधिमंडल में हर सांसद से दलगत राजनीति से उठकर देश की बात की। वैश्विक मंच पर किसी का साथ नहीं लेने गए थे। हम यह बताने गए थे कि आतंक के आकाओं हम को मुंह तोड़ जवाब देंगे। मुस्लिम देशों में हमने पाकिस्तान को अलग-थलग करने का काम किया। कांग्रेस ने इसमें आपत्तिजनक व्यवहार किया। कांग्रेस सरेंडर का नैरेटिव फैला रही है। कांग्रेस ने कई बार सरेंडर किया है। उन्होंने साल दर साल कांग्रेस के सरेंडर का विवरण दिया। भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने बहुत सरेंडर और ब्लंडर किए हैं। कश्मीर मुद्दे को यूएन में ले जाने कर सरेंडर किसने किया, अक्साई चिन को बंजर जमीन बता चीन को सौंप सरेंडर किसने किया, कच्चा तिबू द्वीप श्रीलंका को सौंप सरेंडर किसने किया. कांग्रेस ने बहुत सरेंडर किए हैं।
ये भी पढ़ें: Jaishankar: '22 अप्रैल से 17 जून तक PM मोदी और ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं हुई', लोकसभा में जयशंकर की दो टूक