फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP ajay bhatt on 'Jai Shri Ram' slogan row compares Mamata Banerjee with angry bull

'जय श्री राम' नारे पर सियासत जारी, भाजपा सांसद ने ममता बनर्जी की तुलना गुस्साए सांड से की

Wed, 05 Jun 2019 07:36 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
BJP MP ajay bhatt on 'Jai Shri Ram' slogan row compares Mamata Banerjee with angry bull
अजय भट्ट - फोटो : ANI
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अजय भट्ट ने बुधवार को जय श्री राम नारे को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विवादित बयान दिया है। भट्ट ने बनर्जी की तुलना गुस्साए सांड से कर दी। अजय भट्ट ने कहा, "जैसे सांड लाल रंग का कपड़ा देखकर भड़क उठता है वैसी ही ममता बनर्जी के सामने जब कोई जय श्रीराम के नारे लगाता है तो वह गुस्सा हो जाती हैं।" 
विज्ञापन


पिछले महीने हुए लोकसभा चुनाव में अजय भट्ट उत्तराखंड के नैनाताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत को हराकर सांसद चुने गए हैं। 
विज्ञापन


एएनआई से बातचीत में भट्ट कहते हैं, "बंगाल में लोगों ने जय श्री राम का नारा लगाकर ममता दीदी को हिला कर रख दिया है। मुझे समझ में नहीं आता कि जब वह राम का नाम सुनती हैं तो उन्हें क्या हो जाता है। जब कोई जय श्री राम का नारा लगाता है तो वह वैसे ही भड़क जाती हैं जैसे सांड लाल रंग का कपड़ा देखकर भड़क जाता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

'हर किसी को नारा लगाने का हक'

भट्ट ने आगे कहा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को धैर्य रखना चाहिए। लोकतंत्र में हर किसी को नारा लगाने का हक है।" 

भट्ट पूछते हैं, "मुझे नहीं मालूम कि ममता जी को रामचंद्र जी से इतनी घृणा क्यों है। मैंने एक वीडियो देखा जिसमें लोग जय श्री राम के नारे लगा रहे थे और उनके सामने ममता बनर्जी इस तरह का व्यवहार कर रही थीं जैसे किसी ने मधुमक्खी के छत्ते को छू लिया हो। भगवान राम पूजनीय हैं। कुछ लोग 'हेलो' बोलने की जगह पर 'जय श्री राम' बोलते हैं।" 

'जय मां काली' कहें या 'जय श्री राम'

अजय भट्ट से यह सवाल पूछे जाने पर कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने बयान दिया है कि जय श्री राम की टीआरपी (टेलिविजन रेटिंग पाइंट) अब नीचे जा चुकी है और जय मां काली की टीआरपी ऊपर बढ़ रही है, उन्होंने कहा, "वे चाहे 'जय मां काली' कहें या 'जय श्री राम', दोनों हमारे पुराणों का हिस्सा हैं। ममता बनर्जी को इनसे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।" 

नारा सुनकर ममता ने लगाई थी फटकार

गौरतलब है कि जय श्री राम नारे को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब पिछले दिनों ममता बनर्जी का काफिला नार्थ 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके से गुजर रहा था, और उसी दौरान रास्ते में खड़े कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए थे। इस पर नाराज ममता ने गाड़ी से उतरकर इन लोगों को फटकार लगाई थी। 


उन्होंने अपनी कार से बाहर निकलकर वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से कहा था, "नारेबाजी करने वाले ये सारे लोग बंगाल से बाहर के हैं। ये सब अपराधी हैं और मुझे गालियां दे रहे हैं। हम इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed