फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Modi ka Parivar Rahul Gandhi Congress Hits Back loot in country accusation

'मोदी का परिवार' अभियान पर राहुल का पलटवार: अदाणी की तस्वीर दिखा लिखा- देश लूट रहा है मोदी का 'असली परिवार'

Mon, 04 Mar 2024 08:29 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 04 Mar 2024 08:29 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उद्योगपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाते रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में राहुल ने भाजपा के 'मोदी का परिवार' अभियान पर पलटवार किया है। उन्होंने अद्योगपति अदाणी की तस्वीर दिखाते हुए एक पुरानी फोटो के साथ एक्स पर 'देश में लूट' का आरोप लगाया।

विज्ञापन
BJP Modi ka Parivar Rahul Gandhi Congress Hits Back loot in country accusation
राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा हमला - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

'मोदी का परिवार' अभियान पर राहुल गांधी ने पलटवार किया। अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी की तस्वीर के साथ राहुल ने लोकसभा में अपने संबोधन की पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, '...देश लूट रहा है मोदी का 'असली परिवार'।' कांग्रेस सांसद ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किसान कर्जदार हैं, युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, मजदूर लाचार हैं। इसी के साथ राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी का 'असली परिवार' देश लूट रहा है। बता दें कि राहुल पहले भी पीएम मोदी और केंद्र की भाजपा नीत NDA सरकार पर अदाणी को लाभ पहुंचाने वाली नीतियां बनाने जैसे आरोप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले कई दूसरे कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा पर ध्यान भटकाने का अभियान चलाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ऐसे हथकंडे अपना रही है। मुख्य मुद्दे महंगाई, पेपर लीक और बेरोजगारी हैं... भाजपा मुद्दे से भाग रही है। बकौल सुप्रिया श्रीनेत, बीजेपी 'ध्यान भटकाओ' अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति पर बोलना बंद कर महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता, गरीबी और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर बोलना शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी दलों का गठबंधन- INDIA मजबूत हो रहा है
भाजपा की तरफ से शुरू 'मोदी का परिवार' मुहिम पर कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, रविवार को बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की रैली में जनता के बीच खासा उत्साह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि हर गुजरते दिन के साथ विपक्षी दलों का गठबंधन- INDIA मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की बढ़ती ताकत देखकर बीजेपी वाले नाराज हैं। इसलिए 'मोदी का परिवार' मुहिम छेड़ी जा रही है।

#WATCH | Delhi: On BJP leaders adding 'Modi Ka Parivaar' to their names on X after former Bihar CM Lalu Prasad Yadav's "Parivaarvad" jibe, Congress MP KC Venugopal says, "... You can see the enthusiasm among the public in Patna yesterday. Every day the INDIA Alliance is growing,… pic.twitter.com/JGe3W7i9vo

— ANI (@ANI) March 4, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed