{"_id":"60c0a0098ebc3e84370ef727","slug":"bjp-mla-suvendhu-adhikari-visits-delhi-met-pm-modi-jp-nadda-and-several-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली दौरा: सुवेंदु अधिकारी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले, मंगलवार को अमित शाह और नड्डा से की थी मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली दौरा: सुवेंदु अधिकारी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले, मंगलवार को अमित शाह और नड्डा से की थी मुलाकात
Wed, 09 Jun 2021 04:36 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 09 Jun 2021 04:36 PM IST
सार
बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को मात देने के बाद सुवेंदु अधिकारी दिल्ली दौरे पर हैं। दो दिन से वह पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिल रहे हैं। आज उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात कर राज्य में हुई हिंसा पर चर्चा की। इससे पहले मंगलवार को वो गृहमंत्री अमित शाह से भी मिले थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी दिल्ली दौरे पर हैं। इसी कड़ी में आज वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अधिकारी ने मोदी के आवास पर उनसे मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई शीर्ष नेताओं के मुलाकात की थी। पीएम मोदी से मिलने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से मुलाकात की। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति से उन्हें अवगत कराया। राज्य में चुनाव से लेकर अभी तक 40 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। यह बहुत ही दुखदायी है। राज्य में यह हिंसा खत्म होनी चाहिए।
पश्चिम बंगाल में विपक्ष का नेता बनने के बाद अधिकारी पहली बार भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कड़े मुकाबले में मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
I met PM Modi, JP Nadda Ji and briefed them on the current situation in West Bengal. More than 40 BJP workers were murdered in the State. This violence in the State should end: BJP MLA from Nandigram, Suvendhu Adhikari, in Delhi pic.twitter.com/ivlWrDz8WZ
— ANI (@ANI) June 9, 2021विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में विपक्ष का नेता बनने के बाद अधिकारी पहली बार भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कड़े मुकाबले में मात दी थी।
विज्ञापन