फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA stirs row with 'police encounter' remark, TMC condemns statement

बंगाल: भाजपा विधायक बोले, हम सत्ता में आए तो टीएमसी के गुंडों को करना पड़ेगा मुठभेड़ों का सामना

Wed, 19 Jan 2022 07:54 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Amit Mandal Updated Wed, 19 Jan 2022 07:54 PM IST
सार

इसके जवाब में टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि यह भाजपा का असली चेहरा है, एक ऐसी पार्टी जो कानून के शासन में विश्वास नहीं करती है।
 

विज्ञापन
BJP MLA stirs row with 'police encounter' remark, TMC condemns statement
बंगाल भाजपा - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक भाजपा विधायक ने कथित तौर पर यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि जब उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आएगी तो टीएमसी के गुंडों को पुलिस मुठभेड़ों का सामना करना पड़ेगा। इस बयान की निंदा करते हुए सत्तारूढ़ टीएमसी ने कहा कि भगवा पार्टी को राज्य पर शासन करने के लिए कभी नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 
सोशल मीडिया पर यह वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। बोंगांव दक्षिण के विधायक स्वपन मजूमदार को गायघाट क्षेत्र में एक बैठक में समर्थकों को यह कहते हुए सुना गया कि उनकी पार्टी के सदस्य टीएमसी के गुंडों को करारा जवाब देंगे यदि वे हमले करना बंद नहीं करते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल के गुंडे अत्याचार जारी रखते हैं तो हम चुपचाप नहीं सहेंगे। हमारे नादिया जिला इकाई के अध्यक्ष पर गयासपुर में गुंडों ने हमला किया था, उनकी कार को पुलिस के सामने ही क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हम इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा को जनसमर्थन है, हम उन्हें करारा जवाब देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा 
उन्होंने कहा, हमारे सदस्यों पर तालिबान जैसे हमले करने वाले तृणमूल के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जब हम सत्ता में आएंगे तो उन्हें पुलिस मुठभेड़ों का सामना करना पड़ेगा। वीडियो क्लिप सामने आने के बाद टीएमसी नेताओं ने भारी नाराजगी जताई। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि यह भाजपा का असली चेहरा है, एक ऐसी पार्टी जो कानून के शासन में विश्वास नहीं करती है। वे बंगाल में यूपी के मुठभेड़ राज का अनुकरण करना चाहते हैं। लेकिन बंगाल में सत्ता में आने के उनके सपने कभी साकार नहीं होंगे।  


घोष की टिप्पणी के जवाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि उन्हें अभी पता नहीं चल पाया है कि भाजपा विधायक ने वास्तव में क्या कहा था। हालांकि, राज्य भाजपा प्रमुख ने दावा किया कि बंगाल की तुलना में यूपी विकास की सीढ़ी में बहुत आगे है।

टीएमसी नेता पर हमला 
वहीं,  पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अज्ञात लोगों ने टीएमसी नेता पर हमला किया। राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने भाजपा पर उंगली उठाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed