फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA said If I would be Home Minister then I would issue orders to shoot intellectuals

भाजपा विधायक बोले- अगर मैं गृहमंत्री होता तो बुद्धिजीवियों को गोली मरवा देता

Fri, 27 Jul 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयपुरा Updated Fri, 27 Jul 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA said If I would be Home Minister then I would issue orders to shoot intellectuals

भारतीय जनता पार्टी के कर्नाटक से एक विधायक अपने विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। उनका कहना है कि यदि वह गृह मंत्री होते तो पुलिस को बुद्धिजीवियों को गोली मारने का आदेश दे देते। इन विधायक का नाम बसनागोदा पाटिल यतनाल है। विजयपुरा के विधायक ने उदारवादी और बुद्धिजीवीयों को देश विरोधी करार दिया है।

विज्ञापन


यतनाल ने कहा, 'यह लोग (बुद्धिजीवी) इस देश में रहते हैं और यहां कि सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं जिसके लिए हम लोग टैक्स देते हैं। इसके बाद वे भारतीय सेना के खिलाफ नारे लगाते हैं। हमारे देश को इन बुद्धिजीवियों और धर्म निरपेक्ष लोगों से किसी और के बजाए सबसे ज्यादा खतरा है।' उन्होंने यह बातें कारगिल दिवस के मौके पर कहीं।
विज्ञापन


इससे पहले विधायक ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने स्थानीय पार्टी के पार्षदों से मुस्लिमों की मदद ना करने के लिए कहा था। यतनाल 1994 से 1999 के बीच भाजपा के विधायक और 1999 से 2009 के बीच बीजापुर से सांसद रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के अंतर्गत यतनाल ने 2002 से 2004 के बीच वस्त्र और रेलवे राज्य मंत्री का पदभार संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2010 में यतनाल से भाजपा का दामन छोड़कर जनता दल (सेक्युलर) का हाथ थाम लिया था। एक साल बाद ही वह जेडीएस छोड़कर स्वतंत्र एमएलसी बन गए। हालांकि साल 2013 में वह वापस भाजपा में लौट आए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed