भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- एआरएम तुम्हें नदी में फेंक दूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन करके धमकाने के आरोपों से पहले से घिरे भाजपा के शहर विधायक संजय सिंह गंगवार का ऐसा ही एक और ऑडियो टेप वायरल हुआ है। इसमें वह रोडवेज डिपो के एआरएम सुनील कुमार नागर को एक संविदा कर्मचारी को दोबारा ज्वाइन न कराने धमका रहे हैं। गुस्से में विधायक एआरएम को नदी में फेंकने की धमकी देते-देते व्यक्तिगत टिप्पणियां तक भी पहुंच गए। एआरएम नागर का तबादला मई में रामपुर हो चुका है और धमकाने का यह मामला 17 मई का बताया जा रहा है। अब ऑडियो टेप सामने आने के बाद इसी घटना के चलते पीलीभीत से उनका ट्रांसफर होने की बात कही जा रही है। वहीं विधायक गंगवार का इस नए में कहना है कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है।
चार-पांच दिन पहले ही एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित रंगदारी के लिए ईंट भट्ठा व्यवसायी को फोन कर धमकाने की बात कही गई थी। विधायक ने तब उस ऑडियो को स्वीकार कर लिया था, मगर वह बातचीत दूसरे संदर्भ में होने की बात कही थी। अभी यह मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि एआरएम नागर को फोन पर धमकाने का ऑडियो सामने आते ही विरोधियों को एक और मामला मिल गया। शनिवार को यह ऑडियो व्हाट्सऐप पर कुछ ही देर में शहर के तमाम लोगों के बीच पहुंच गया। फिर उन्होंने अपने हिसाब से वायरल कर दिया।
भ्रष्टाचार के आरोप में हटाए गए संविदा परिचालक को लेकर यह पूरा मामला है। बातचीत की शुरुआत में ही विधायक ने ज्वाइन न कराने पर गुस्सा जाहिर किया और फिर उन्हें उठाकर देवहा नदी में फेंक देने की धमकी तक दे गए। इस दौरान एआएम ने अपनी मजबूरी बताने की कोशिश की, बोले- डिपो उन्हें चलाना है तो तमाम चीजें देखना होती है। इतना सुनकर विधायक आपा खो देते हैं।