फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA Munirathna arrested in rape, sexual harassment case

Karnataka: दुष्कर्म मामले में भाजपा विधायक मुनिरत्ना गिरफ्तार, एक दिन पहले ही MP-MLA कोर्ट ने दी थी जमानत

Fri, 20 Sep 2024 05:29 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Fri, 20 Sep 2024 05:29 PM IST
सार

पुलिस ने भाजपा विधायक मुनिरत्ना और छह अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया था। मामला 40 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद दर्ज किया गया।

विज्ञापन
BJP MLA Munirathna arrested in rape, sexual harassment case
भाजपा विधायक मुनिरत्ना - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक राजराजेश्वरी नगर के भाजपा विधायक एन मुनिरत्ना को दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया। उन्हें एक दिन पहले ही एमपी एमएलए कोर्ट ने एससी-एसटी अत्याचार मामले में जमानत दी थी। विधायक को पुलिस ने परप्पाना अग्रहारा जेल से बाहर निकलते ही गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने भाजपा विधायक मुनिरत्ना और छह अन्य के खिलाफ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया था। मामला 40 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद दर्ज किया गया। आरोप लगाया गया था कि घटना कग्गलीपुरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक निजी रिसॉर्ट में हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को एक शिकायत मिली और उसके आधार पर हमने भाजपा विधायक सहित सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न, आपराधिक धमकी, आपराधिक साजिश, ताक-झांक, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भाजपा विधायक पूर्व मंत्री भी हैं। प्राथमिकी उनके खिलाफ कथित उत्पीड़न, धमकी और जातिवादी दुर्व्यवहार के दो मामलों के संबंध में बंगलूरु पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद दर्ज की गई। इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने दो लाख रुपये के मुचलके और दो जमानती जमा करने की शर्त पर उनके जमानत दी थी। साथ ही सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने या जांच में बाधा न डालने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 सितंबर को हिरासत में लिए गए थे
पुलिस ने भाजपा विधायक मुनिरत्ना को 14 सितंबर शाम को कोलार के मुलबागल के नांगली गांव से हिरासत में लिया था। मुनिरत्ना पर एक पूर्व पार्षद को जातिवादी गाली देने, धोखाधड़ी और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं। शिकायतकर्ताओं में से एक ठेकेदार चेलुवराजू ने अपने और मुनिरत्ना के बीच फोन पर हुई बातचीत की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जारी की है। शिकायत के मुताबिक सितंबर, 2023 में मुनिरत्ना ने थप्पड़ मारा और लगातार उत्पीड़न के कारण उनके मन में आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने का विचार भी आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed