फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA Gyandev Ahuja said cow slaughter is biggest crime than terrorism

भीड़ हिंसा पर बोले भाजपा विधायक- आतंकवाद से ज्यादा बड़ा अपराध है गोहत्या

Wed, 01 Aug 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Wed, 01 Aug 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Gyandev Ahuja said cow slaughter is biggest crime than terrorism
ज्ञानदेव आहूजा

अलवर में भीड़ ने कथित गाय की तस्करी करने वाले मुस्लिम शख्स रकबर की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद भाजपा के विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने गोरक्षकों का समर्थन किया था। अब एक बार फिर उन्होंने एक बयान दिया है। उनका कहना है कि गोहत्या आतंकवाद से बड़ा अपराध है क्योंकि जब भी यह होता है इससे करोड़ों हिंदूओं की भावनाएं आहत होती हैं।  

विज्ञापन


अलवर के विधायक ने कहा, 'गोहत्या आतंकवाद से बड़ा अपराध है। आतंकी दो या तीन लोगों को मारते हैं लेकिन जब गाय मरती है तो करोड़ हिंदूओं की भावनाएं आहत होती हैं। यदि गाए मारी जाती है तो लोग नाराज होंगे और गोतस्करों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।' उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब मेव समाज के लोगों ने महापंचायत करके आरोप लगाया था कि रकबर खान की हत्या में आहूजा का हाथ है।
विज्ञापन


महापंचायत में लोगों ने आहूजा को गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी। उन्होंने दावा किया था कि विधायक आहूजा ने मॉब लिंचिंग की घटना के बाद भड़काऊ बयान दिए और आरोपियों का समर्थन किया इसलिए उन्हें षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया जाना चाहिए। महापंचायत के बाद आहूजा ने लालवंडी गांव का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आहूजा ने लालवंडी गांव में कहा था ‘मैंने गांव का दौरा किया और मंदिर में लोगों के साथ एक बैठक की है। पीड़ित की मौत पुलिस की लापरवाही की वजह से हुई थी और गिरफ्तार तीन आरोपियों को अब रिहा कर देना चाहिए। मैंने गांव वालों से कहा है कि मैं गिरफ्तार किए गए लोगों के परिजनों की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए मदद करूंगा।’  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed