झटका: भाजपा विधायक और पार्षद टीएमसी में हुए शामिल, बिश्वजीत बोले- हो गई घर वापसी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद नेता पार्टी छोड़कर फिर से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को भाजपा को उस वक्त झटका लगा जब पार्टी के विधायक और पार्षद टीएमसी में शामिल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक और झटका लगा है। बगदा से भाजपा विधायक बिश्वजीत दास ने पार्टी छोड़कर टीएमसी का दामन थाम लिया है। साथ ही भाजपा पार्षद मंतोष नाथ भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दोनों नेता भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल हुए हैं। टीएमसी में शामिल होने के बाद बिश्वजीत दास ने कहा कि उनकी घर वापसी हुई है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान उन्हें कुछ गलतफहमी हो गई थी, जिस वजह से वह भाजपा में चले गए थे, लेकिन जल्द ही बात समझ आ गई और फिर से अपनी पुरानी पार्टी का झंडा उठा लिया। बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद बाद दर्जनों भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
Due to some misunderstandings, some changes were made that shouldn't have been made. I've returned to my home now and I will continue to work for people of my state and constituency: BJP MLA from Bagda, Biswajit Das, after joining TMC in Kolkata pic.twitter.com/LlTT6JB0hy
— ANI (@ANI) August 31, 2021विज्ञापन