{"_id":"694e8f21e4494e9e4e0794e7","slug":"bjp-meghalaya-strongly-reacts-to-disruption-of-christmas-celebrations-demands-strict-action-against-culprits-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meghalaya: 'घटना में शामिल दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई', क्रिसमस में उपद्रव करने वालों पर भड़के भाजपा नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Meghalaya: 'घटना में शामिल दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई', क्रिसमस में उपद्रव करने वालों पर भड़के भाजपा नेता
Fri, 26 Dec 2025 09:08 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 26 Dec 2025 09:08 PM IST
सार
क्रिसमस उत्सव पर उपद्रव की घटनाओं को लेकर भाजपा की मेघालय इकाई ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी ने इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता मारियाहोम खारक्रांग ने कहा कि हर नागरिक को बिना भय अपने त्योहार मनाने का संवैधानिक अधिकार है।
विज्ञापन
मारियाहोम खारक्रांग
- फोटो : Mariahom Kharkrang @m_kharkrang
विस्तार
देश के कुछ हिस्सों में क्रिसमस उत्सव को बाधित करने का प्रयास किया गया। इन घटनाओं को लेकर भाजपा की मेघालय इकाई ने शुक्रवार को इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की। राज्य भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मारियाहोम खारक्रांग ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा 'हर भारतीय नागरिक को बिना किसी भय के अपने त्योहार मनाने का संवैधानिक अधिकार है।' उन्होंने कहा कि क्रिसमस प्यार, सद्भाव और एकता का प्रतीक है, जिसे भारत के सभी लोग समान उत्साह के साथ मनाते हैं।
ये भी पढ़ें: Indore News: इंदौर में तोड़ा क्रिसमस ट्री, तोड़फोड़ के बाद धार्मिक नारेबाजी से डरे लोग
घटनाओं पर भाजपा प्रवक्ता ने जताया दुख
खारक्रांग ने एक बयान में कहा, 'यह देखकर दुख होता है कि मुट्ठी भर लोग क्रिसमस की भावना और सार्वभौमिक प्रेम के संदेश को बाधित करते हैं। ऐसे काम भारतीय सभ्यता की प्रकृति के खिलाफ हैं और उन मूल्यों पर हमला करते हैं जो हमें प्यारे हैं।' उन्होंने कहा कि भाजपा सभी धर्मो की एकता और समानता में दृढ़ विश्वास रखती है। वह संविधान को बनाए रखने और हर नागरिक के त्योहारों को अपनी इच्छानुसार मनाने के अधिकार की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
इन आपराधिक कृत्यों के राजनीतिकरण के प्रयासों को खारिज करते हुए खारक्रांग ने कहा कि कुछ दल अपने राजनीतिक लाभ के लिए एक सुनियोजित कार्यक्रम का रूप दे रही हैं, जो कि गलत है। उन्होंने आगे कहा 'प्रधानमंत्री वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ 2025 सहित हर साल क्रिसमस सेवाओं में भाग लेते हैं। यह हमारी पार्टी के हर सदस्य के लिए समावेशिता और आपसी सम्मान का एक उदाहरण स्थापित करता है।'
ये भी पढ़ें: Tharoor: 'ये किसी धर्म पर नहीं, देश की साझा संस्कृति पर हमला', ईसाई समुदाय पर हमले की घटनाओं पर थरूर का बयान
प्रवक्ता बोले पार्टी लोगों के साथ
खारक्रांग ने कहा कि पार्टी देश भर के नागरिकों के साथ खड़ी है और मांग करती है कि इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन पर मुकदमा चलाया जाए और कानून के सबसे कड़े प्रावधानों के तहत दंडित किया जाए। उन्होंने कहा कि मेघालय में पार्टी के नेता और पदाधिकारी असम सहित उन राज्यों में अपने समकक्षों के साथ लगातार संपर्क में हैं, जहां ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसे कृत्यों में शामिल कोई भी व्यक्ति सजा से बच न पाए।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन