फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Meghalaya Said, Rahul Gandhi Reached in Music Concert with 63,000 rupee jacket

PM मोदी के 10 लाख के सूट के बाद राहुल की 63 हजार की जैकेट पर जंग, बीजेपी ने घेरा

Wed, 31 Jan 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेघालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेघालय Updated Wed, 31 Jan 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
BJP Meghalaya Said, Rahul Gandhi Reached in Music Concert with 63,000 rupee jacket

पीएम मोदी को 10 लाख के सूट वाले मुद्दे पर घेरने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब खुद ही बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। मंगलवार शाम को एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के दौरान राहुल गांधी द्वारा पहनी हुई जैकेट चर्चा का विषय बनी हुई है। 

विज्ञापन


बीजेपी मेघालय ने जैकेट की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करने के बाद दावा किया है कि इसकी कीमत करीब 63 हजार रुपये है। आपको बता दें कि राहुल गांधी मेघालय दौरे पर हैं और उन्होंने मंगलवार से ही अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। 
विज्ञापन


वह शाम को सेलिब्रेशन ऑफ पीस नाम के म्यूजिक कॉन्सर्ट में एक जैकेट पहन कर नजर आये थे। बीजेपी ने दावा किया कि इस जैकेट की कीमत 63 हजार रुपये है। बीजेपी ने कहा कि राहुल की सूट बूट की सरकार भ्रष्टाचार की आदी है, जवाब मांगने की बजाय कांग्रेस सरकार को अपना रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि प्रोग्राम के दौरान राहुल ने गाना भी गाया। इस दौरान मेघायल के सीएम मुकुल संगमा, पार्टी के महासचिव सीपी जोशी और अन्य नेता भी मौजूद थे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed