फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Meeting Updates PM Narendra Modi, Union Ministers shah, JP Nadda and others at party headquarters in Delhi

BJP Meeting: भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक खत्म, प्रदेशों के लिए नियुक्त किए सदस्यता अभियान प्रभारी

Sat, 17 Aug 2024 07:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Aug 2024 07:23 PM IST
सार

BJP Meeting Updates: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की शनिवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी सदस्यता अभियान के प्रमुखों की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
BJP Meeting Updates PM Narendra Modi, Union Ministers shah, JP Nadda and others at party headquarters in Delhi
जेपी नड्डा, अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की शनिवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी सदस्यता अभियान के प्रमुखों की नियुक्ति की गई है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को राजस्थान, मध्य प्रदश, गोवा, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली के लिए सदस्य अभियान का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौम को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा, और ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा शर्मा दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, लद्दाख और चंडीगढ़ में सदस्यता अभियान का काम देखेंगी। 
विज्ञापन


वहीं, डी पुरंदेश्वरी को केरल, पुड्डुचेरी और तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया है। जबकि अरविंद मेनन अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना का काम देखेंगे। राजदीप रॉय को अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड का प्रभारी बनाया गया है। विजय राहतकर छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के प्रभारी होंगे। ऋतुराज सिन्हा उत्तर प्रदेश और गुजरात के सदस्यता अभियान के प्रभारी होंगे। जबकि गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग उत्तराखंड और बिहार के प्रभारी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी बैठक में मौजूद थे। इस बैठक में पार्टी सभी राष्ट्रीय पार्टी प्रमुख, राज्य प्रभारी, सह-प्रभारी, सभी राज्यों के भाजपा अध्यक्ष और संगठन महासचिव भी शामिल हुए।

बैठक में सदस्यता अभियान के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। इसमें सदस्यता अभियान के शुभारंभ की तारीख और पूरे अभियान की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। बैठक के एजेंडा में भाजपा के सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शामिल था। मंडल से लेकर जिला और राज्य स्तर तक सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव के बाद जनवरी 2025 में भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है। नड्डा की अध्यक्ष पद की अवधि समाप्त हो चुकी है और वे नए अध्यक्ष के चुनाव तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप में कार्य करते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed