फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP meeting on the completion of 4 years of Modi government

मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर BJP की बैठक, पार्टी ने दिया 48 साल बनाम 48 महीने का नारा

Mon, 14 May 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 May 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
BJP meeting on the completion of 4 years of Modi government

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को केंद्र में चार साल पूरे हो गए हैं, इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख अमित शाह और रामलाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री, केंद्रीय पदाधिकारी और पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्त कार्यसमिति के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हैं। इन पदाधिकारियों से क्षेत्र में किये गए काम का लेखा-जोखा मांगा जा रहा है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करेगी बीजेपी
2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी गुड़गांव में 18 से 20 मई तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का भी आयोजन करने वाली है। इस कार्यशाला में बीजेपी कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 48 साल बनाम 48 महीने का नारा
पार्टी के चार साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी ने 48 साल बनाम 48 महीने का नारा दिया है। बीजेपी के एक पदाधिकारी ने बताया कि हम पार्टी की चौथी सालगिरह पर 48 सालों की तुलना 48 महीनों से करेंगे और किये गए कामों की जानकारी जनता को देंगे। आने वाले 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए देशव्यापी कार्यक्रम चलाये जाएंगे।


'लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय' का सूत्र वाक्य 
मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के आलाकमान ने कार्यकर्ताओं को 'लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय' के सूत्र वाक्य पर अमल करने की सलाह दी है और समाज के सबसे अंतिम छोर पर खड़े शख्स तक सरकार की जन कल्याण योजनाओं को पहुंचाने को कहा है। पार्टी के कार्यकर्ता दिशाहीन न हों इसलिए उन्हें संगठन के कार्यक्रमों में व्यस्त रखने की योजना बनाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed