फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP May announce UP CM candidate face in Varanasi

तो बीजेपी काशी में तय करेगी यूपी सीएम का चेहरा!

Fri, 02 Dec 2016 03:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 02 Dec 2016 03:20 AM IST
विज्ञापन
BJP May announce UP CM candidate face in Varanasi
फाइल फोटो - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री की इस बार काशी यात्रा कुछ अहम होगी। कुछ चौंकाने वाले फैसले ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो नरेंद्र मोदी बूथ स्तरीय बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसका खुलासा कर सकते हैं। पार्टी के बीच चर्चा है कि भाजपा किसी दमदार ब्राह्मण नेता पर दांव लगा सकती है।

विज्ञापन


इसके लिए पूर्वांचल से ही कुछ नाम हैं। दरअसल बीते विधानसभा चुनाव का रिकार्ड देखे तो पूर्वांचल में इसका दबदबा कम रहा। पार्टी की रणनीति की वजह भी यही है। आगामी 21 से 28 दिसंबर के बीच पीएम के आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा पहली बार होगा कि अपने संसदीय क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं से पीएम तीन घंटे संवाद करें। बूथ स्तर को मजबूत करने की दिशा में पीएम खुद कार्यकर्ताओं से मन की बात भी करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही अपने साथी सांसदों को यह संदेश देंगे कि एक बूथ इक्कीस यूथ को मजबूत करें। अपने अपने संसदीय क्षेत्र में दूसरे सांसद भी बूथ को मजबूत करने की दिशा कदम उठाएं। इसके पहले दिसंबर के दूसरे सप्ताह से टिकटों को बंटवारे पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'यहां पर टिकटों का बंटवारा हुआ तो शोरगुल अधिक होगा'

BJP May announce UP CM candidate face in Varanasi
फाइल फोटो - फोटो : bjp

पहले यह तय था कि बनारस में टिकट बंटवारा किया जाए लेकिन पीएम आगमन के चलते कार्यक्रम दूसरे जगह शिफ्ट किया जा रहा है। यहां पर टिकटों का बंटवारा हुआ तो शोरगुल अधिक होगा। इसका संदेश गलत जा सकता है।

इससे बचने के लिए आगामी 7 से 9 दिसंबर के बीच बैठक कर पूरा खाका तैयार हो जाएगा। पीएम के आगमन पर काशी में अंतिम मुहर लग जाएगी। जगतपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पीएम कबीर नगर में आईपीडीएस के मॉडल कार्य का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद रवींद्रपुरी स्थित अपने संसदीय कार्यालय और बीएचयू के संस्कृति महोत्सव में भी जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed