फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP made Rajya Sabha elections Interesting in UP and Gujarat

भाजपा ने यूपी और गुजरात में राज्यसभा चुनाव को बनाया दिलचस्प

Tue, 13 Mar 2018 02:17 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Mar 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
BJP made Rajya Sabha elections Interesting in UP and Gujarat
अमित शाह
राज्यसभा चुनाव के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई नेताओं ने सोमवार को अपना नामांकन कराया। भाजपा ने यूपी की 10 सीटों के लिए 11 और गुजरात की 4 सीटों के लिए तीन उम्मीदवारों का पर्चा दाखिल कराकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। 
विज्ञापन


आंकड़ों के हिसाब से यूपी से भाजपा अपने आठ उम्मीदवारों को आसानी से जितवा सकती है। उसके इस फैसले से सपा के समर्थन से खड़े बसपा उम्मीदवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले यूपी में भाजपा के आठ उम्मीदवारों अरुण जेटली, अशोक वाजपेयी, अनिल जैन, विजयपाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, जीवीएल नरसिम्हा राव, हरनाथ सिंह यादव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने से पहले तीन और उम्मीदवारों अनिल अग्रवाल, सलिल विश्नोई और विद्यासागर सोनकर का नामांकन करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुजरात में भाजपा और कांग्रेस अपने विधायकों की संख्या के आधार पर दो-दो उम्मीदवारों को विजयी बनवा सकती है। लेकिन भाजपा के तीसरा उम्मीदवार खड़ा करने से स्थिति रोचक हो गई है। 


बिहार, झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और राजस्थान में भाजपा और अन्य दलों के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कराया। 

नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 मार्च है। जरूरी होने पर 23 मार्च को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन 5 बजे मतगणना भी की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed