{"_id":"5c93d6edbdec2214161d5686","slug":"bjp-lok-sabha-election-list-2019-muslim-candidates-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की पहली लिस्ट में पांच मुस्लिम उम्मीदवार, पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा की पहली लिस्ट में पांच मुस्लिम उम्मीदवार, पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट
Fri, 22 Mar 2019 12:12 AM IST
Priyesh Mishra
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 22 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के बारे में आशंका जाहिर की जा रही थी कि अपनी हिंदूवादी छवि को आगे बढ़ाने के लिए वह इस बार मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में नहीं उतारेगी, लेकिन भाजपा की पहली लिस्ट को देखने से ही यह आशंका निर्मूल साबित हुई है। पार्टी ने पहली लिस्ट के 184 उम्मीदवारों में से पांच मुस्लिम उम्मीदवारों को जगह दी है। हालांकि ये सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश या महाराष्ट्र जैसी जगहों की बजाय जम्मू कश्मीर और लक्षद्वीप जैसी जगहों से हैं जहां मुस्लिम मतदाता ज्यादा प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
भाजपा द्वारा जारी की गई पहली लिस्ट में पार्टी ने जम्मू-कश्मीर से पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने बारामुला से एमएम वार, श्रीनगर से खालिद जहांगीर और अनन्तनाग सीट से सोफी यूसफ को टिकट दिया गया है। इसके आलावा भाजपा ने लक्षद्वीप से अब्दुल खादिर को मैदान में उतारा है। (जम्मू कश्मीर की दो अन्य सीटों में उधमपुर से डॉक्टर जितेन्द्र सिंह और जम्मू सीट से जुगलकिशोर शर्मा को टिकट दिया गया है।) पांचवे मुस्लिम उम्मदवार जलोथू हुसैन नाईक हैं, जो तेलंगाना के महबूबाबाद से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, आशंका जाहिर की जा रही थी कि भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव अपने हिंदूवादी अजेंडे को आगे रखकर लड़ना चाहती है। इसके लिए वह किसी मुख्य सीट से किसी मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारेगी। आशंका यह भी जाहिर की जा रही है कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति के नेता शाहनवाज हुसैन का टिकट भी इस बार काट सकती है। यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि उत्तर प्रदेश की मुस्लिम बहुल सीटों पर पार्टी ने हिन्दू उम्मीदवारों को ही उतारा है।
विज्ञापन