{"_id":"58df24d54f1c1b1b4063dd34","slug":"bjp-led-five-states-turn-heat-on-illegal-abattoirs-after-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP शासित 5 बड़े राज्यों को 'शाकाहारी' बनाना चाहते हैं हिंदू संगठन, पार्टी पर बना रहे दबाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
BJP शासित 5 बड़े राज्यों को 'शाकाहारी' बनाना चाहते हैं हिंदू संगठन, पार्टी पर बना रहे दबाव
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Sat, 01 Apr 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी पर बन रहा है दबाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में खानपान को लेकर योगी आदित्यनाथ के फैसलों को आदर्श मानते हुए ये संगठन बाकी राज्यों में भी ऐसा ही चाहते हैं।
विज्ञापन
कट्टरपंथी हिंदू संगठन पांच बीजेपी शासित राज्यों में लोगों को वेजेटेरियन खाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इकॉनमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, अवैध बूचड़खाने के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के अभियान के बाद झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सरकारें भी उस रास्ते पर चल सकती हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, गौ संरक्षण प्रकोष्ठ और कर्नाटक फेडरेशन ऑफ गौशाला सहित कई गौरक्षक संस्थाओं ने मांग की है कि बंगलूरू के 1700 मीट की दुकानें अवैध हैं और इसे बंद कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रकोष्ठ के कर्नाटक कन्वेनर सुंदरराज पाई ने दावा किया कि बंगलूरू की सिर्फ 43 मीट की दुकानों को ब्रुहत बंगलूरू महंगारा पालिके (बीबीएमपी) से लाइसेंस मिला है। कर्नाटक फेडरेशन ऑफ गौशाला के नेता राघवेंद्र ने कहा, हम उत्तर प्रदेश को एक मॉडल के तौर पर ले रहे हैं। जहां मीट की दुकानों के मालिकों ने स्वेच्छा से दुकान बंद कर लिए।
गौरक्षक, कर्नाटक हाईकोर्ट के साल 1997 के आदेश को भी समझा रहे हैं। इसमें कहा गया था कि बूचड़खाने और मीट की दुकानें को शहर के बाहर ऐसे जगह शिफ्ट किया जाए, जहां लोग नहीं रहते हों।
'ये चुनाव से पहले बीजेपी की तैयारी है'
गौरक्षकों की योजना पर कर्नाटक के मंत्री केजी जॉर्ज ने कहा, बीजेपी योगी ब्रांड के रूप में भगवा राजनीति को कर्नाटक चुनाव से पहले वहां दोहराना चाहती है। लेकिन, हमारी सरकार प्रदेश में सांप्रदायिक राजनीति को हावी नहीं होने देगी।
दूसरी तरफ विधर्भ के बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चाहते हैं कि जैसे गुजरात में गौहत्या पर आजीवन कारावस की सजा का प्रावधान बना है वैसा ही महाराष्ट्र में बने।
दूसरी तरफ विधर्भ के बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चाहते हैं कि जैसे गुजरात में गौहत्या पर आजीवन कारावस की सजा का प्रावधान बना है वैसा ही महाराष्ट्र में बने।