फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leadrs is not happy with nitish kumar police in bihar

नीतीश की पुलिस से नाराज हैं भाजपा नेता, हिंदुओं के साथ भेदभाव का लगाया आरोप 

Sat, 07 Apr 2018 08:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना 
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना  Updated Sat, 07 Apr 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
BJP leadrs is not happy with nitish kumar police in bihar

बिहार में राजग के अंदर तनातनी बढ़ रही है। एक ओर नीतीश कुमार जहां सांप्रदायिक हिंसा में क्षतिग्रस्त मस्जिदों की मरम्मत के लिए राशि दी है, वहीं भाजपा ने भी नीतीश की पुलिस पर नाराजगी जताते हुए हिंदुओं के साथ भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगा दिया है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास है। भाजपा और जदयू में बढ़ते तनाव के बीच विपक्ष को भी सरकार पर हमला करने का अवसर मिल गया है। उनका आरोप है कि नीतीश कुमार भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों कई शहरों में भड़की हिंसा के बाद भाजपा नेता समेत बड़ी संख्या में बहुसंख्यक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। भाजपा नेताओं का आरोप कि पुलिस जानबूझ कर हिंदुओं पर मामला दर्ज कर रही है। इस संदर्भ में भाजपा के नेताओं ने डीजीपी से मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं का कहना है कि अल्पसंख्यक समाज के असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक तनाव फैलाया, उपद्रव और हिंसा की, लेकिन मामले हिंदुओं के ऊपर दर्ज हुए हैं। भाजपा का यह आक्रामक रुख नीतीश कुमार के उस बयान के बाद देखने को मिला है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर संकल्पित है और इससे छेड़छाड़ करने वाले जेल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed