फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leadership instructions to party leaders Put all your energy into giving information about schemes

BJP: बीजेपी नेतृत्व का नेताओं को निर्देश, योजनाओं की जानकारी देने में झोंक दीजिए पूरी ताकत

Wed, 29 Jan 2025 08:33 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 29 Jan 2025 08:33 PM IST
सार

Delhi Election: भाजपा ने तीन चरणों में दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि ये योजनाएं काफी प्रभावी हैं और दिल्ली की एक व्यापक आबादी को कवर करती हैं।

विज्ञापन
BJP leadership instructions to party leaders Put all your energy into giving information about schemes
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेतृत्व ने अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे बाकी के पांच-छः दिन अपनी पूरी ताकत जनता को पार्टी के द्वारा की गई घोषणाओं की जानकारी देने में लगाएं। नेता लोगों को हर बात में यह बताते भी नजर आएंगे कि भाजपा ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा और ओडिशा जैसे राज्यों में सत्ता में आते ही महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की योजना शुरू कर दी है, दिल्ली में भी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की मीटिंग में ही प्रमुख योजनाओं को पास कर दिया जाएगा। इसमें महिलाओं को 2500 रुपये देने, आयुष्मान योजना लागू करने, बुजुर्गों-विधवाओं की पेंशन जारी होने और युवाओं को नई नौकरियों के लिए रास्ते खोलने के वादे पर मुहर लगना शामिल है।
विज्ञापन


भाजपा ने तीन चरणों में दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि ये योजनाएं काफी प्रभावी हैं और दिल्ली की एक व्यापक आबादी को कवर करती हैं। योजना बनाते समय यह ध्यान रखा गया है कि दिल्ली के हर मतदाता वर्ग को कुछ न कुछ आकर्षित करने वाली योजना पेश की जाए। इसे देखते हुए ही पार्टी ने महिलाओं, युवाओं, झुग्गी-झोपड़ी बस्ती के लोगों और अन्य लोगों के लिए कई अहम वादे किये हैं।
विज्ञापन


लेकिन भाजपा की समस्या यह है कि ये वादे चुनाव के बिल्कुल अंतिम समय में किए गए हैं। यदि इन योजनाओं की जानकारी अंतिम उपभोक्ता वर्ग और मतदाताओं तक नहीं पहुंचता है तो बड़ी घोषणा होने के बाद भी इसका पार्टी को ज्यादा लाभ नहीं मिल सकेगा। जबकि भाजपा की तुलना में आम आदमी पार्टी ने काफी पहले से एक-एक घोषणा कर लोगों तक पहुंचाने में कामयाब रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने जिस तरह महिलाओं के लिए 2500 रुपये देने की घोषणा की थी, और जनता के बीच इसे लेकर जिस तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली थी, भाजपा की घोषणाएं उससे कहीं ज्यादा मजबूत होने के बाद भी वह आकर्षण लोगों के बीच नहीं पैदा कर पाईं जैसा कि होना चाहिए था। यही कारण है कि पार्टी ने हर नेता को अपने वादों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने का निर्देश दिया है। पार्टी नेता हर मीटिंग में लोगों को छोटे-छोटे पत्रक बांट रहे हैं जिनमें पार्टी की घोषणाओं की पूरी जानकारी दी गई है।


बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ी
पार्टी नेता अमित शाह ने हर बार चुनाव जीतने में बूथ कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा प्रमुखता दी है। इस बार भी बूथ प्रमुख और पन्ना प्रमुखों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे एक-एक घर पर जाकर लोगों को ये पत्रक बांटें जिन पर पार्टी की सभी योजनाओं की जानकारी दी गई है। पार्टी नेता इन कार्यकर्ताओं के साथ छोटी-छोटी पद यात्राएं निकालकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed