केरल: भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सरकार पर पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप
केरल भाजपा के नेताओं ने राज्य की एलडीएफ सरकार पर पुलिस तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है कि राज्य सरकार केरल में भाजपा की गतिविधियों को कुचलना चाहती है।
विस्तार
केरल भाजपा के नेताओं ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें एलडीएफ सरकार की ओर से पुलिस के कथित दुरुपयोग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता कुम्मनम राजशेखरन ने कहा, वे (कांग्रेस) और उनके राज्य प्रमुख के सुरेंद्रन भाजपा की छवि धूमिल करना चाहते हैं। वे केरल में भाजपा की गतिविधियों को कुचलने के लिए सभी नेताओं को हिरासत में लेना चाहते हैं।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंपे गए इस ज्ञापन में भाजपा ने राज्य सरकार पर पुलिस तंत्र को अपने हिसाब से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इसमें लिखा गया है कि राज्य सरकार ने कोडाकरा ब्लैक मनी मामले की जांच के लिए जो विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है, उसमें कई ऐसे पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है जो सीपीआई (एम) से नजदीकी रखते हैं।
BJP leaders met Kerala Governor & submitted a memorandum alleging abuse of police machinery by LDF govt
विज्ञापन विज्ञापन
"They want to malign BJP & its state president K Surendran. They want to take custody of all leaders to crush activities of BJP in Kerala," says BJP's Kummanam Rajasekharan pic.twitter.com/oSzwClzBYo— ANI (@ANI) June 9, 2021