फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leaders said Sharad Yadav is the captain of without brigade army

बिना ब्रिगेड वाली सेना के कप्तान हैं शरद यादव

Thu, 17 Aug 2017 09:29 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Aug 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders said Sharad Yadav is the captain of without brigade army
केन्द्रीय वित्त और रक्षा मंत्री अरुण जेटली

सत्ता पक्ष ने जद(यू) के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शरद यादव पर तंज कसा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि शरद यादव बिना ब्रिगेड वाली सेना के कप्तान हैं। केन्द्रीय वित्त और रक्षा मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि शरद यादव द्वारा सांझी विरासत को लेकर किए गए आह्वान को बहुत महत्व देने की जरूरत नहीं है। जेटली के अनुसार जद(यू) के नेता के साथ बिहार की ही पार्टी की इकाई और कोई विधायक नहीं है।

विज्ञापन


अरुण जेटली और शरद यादव के बीच में अच्छे रिश्ते हैं। वहीं शरद यादव राजनीति के आखिरी पड़ाव में पूरी रौ में हैं। उनका दावा है कि असली जद(यू) वहीं हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार बनाकर बिहार की जनता और महागठबंधन के धर्म से धोखा किया है।
विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने भी शरद यादव के दावे को सही ठहराते हुए उन्हें ही असली जद(यू) का नुमाइंदा करार दिया है। जबकि भाजपा के नेता इस पूरे प्रकरण में स्थिति का आकलन कर रहे हैं। पार्टी के एक केन्द्रीय मंत्री का कहना है कि बिहार में जो जनाधार है, वह नीतिश का है। जद(यू) का कमान एंड कंट्रोल उन्हीं के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- शरद यादव बोले- जनता जब खड़ी होती है तो हिटलर भी उससे जीत नहीं सकता

सूत्र का कहना है कि तीन दिन के बिहार दौरे के दौरान शरद यादव के साथ जो नेता थे, वह जल्द ही राष्ट्रीय जनता दल में चले जाएंगे। शरद यादव के साथ अभी चंद लोग जरूर हैं लेकिन बाद में अलग-थलग पड़ जाएंगे। इस बारे में जद(यू) महासचिव केसी त्यागी का कहना है कि शरद यादव को किसी ने जद(यू) से निकाला नहीं है। वह खुद अपनी राह चुन रहे हैं। त्यागी का कहना है कि शरद यादव के साथ न तो बिहार का एक भी विधायक है और न किसी जिला का अध्यक्ष। चुनाव आयोग में दर्ज पांच राज्यों की इकाईया नीतिश कुमार के साथ हैं। यादव के साथ कुल तीन सांसद भर हैं। ऐसे में जद(यू) उनका कैसे हो गया।


भ्रष्टाचारियों के साथ हैं शरद, शोभा नहीं देता
केसी त्यागी ने शरद यादव द्वारा सांझी विरासत के बैनर तले बुलाए गए सम्मेलन पर करारा हमला बोला। त्यागी ने कहा कि शरद यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ राजनीति की शुरुआत की थी, लेकिन आज वह भ्रष्टाचारियों का साथ दे रहे हैं। शरद यादव इस तरह का व्यवहार करें, यह उन्हें शोभा नहीं देता। इससे पहले भी केसी त्यागी ने शरद यादव को मर्यादा में रहने की सलाह दी थी।

राज्यसभा से नहीं देंगे इस्तीफा
राज्यसभा सांसद शरद यादव और अली अनवर ने नीतिश कुमार से राजनीतिक लड़ाई को चुनाव आयोग तक ले जाने का मन बनाया है। नीतिश कुमार कुमार के साथ शरद यादव खुलकर झंडा और बैनर की लड़ाई लड़ेंगे। इसके अलावा शरद यादव के साथ आए नेताओं ने तय किया है कि वह अपने किसी भी पद से इस्तीफा नहीं देंगे। यहां तक कि राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा न देने का मन बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed