फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leaders mock congress mp Rahul Gandhi's speech in Lok Sabha

BJP: लोकसभा में राहुल गांधी के संबोधन पर भाजपा नेताओं ने ली चुटकी, संबित पात्रा बोले- सोरोस से मिल रही जानकारी

Sat, 14 Dec 2024 08:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Dec 2024 08:49 PM IST
सार

BJP: लोकसभा में संबोधन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के तपस्या वाली टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने चुटकी ली। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ऐसी जानकारी जॉर्ज सोरोस से मिल रही है। 

विज्ञापन
BJP leaders mock congress mp Rahul Gandhi's speech in Lok Sabha
संबित पात्रा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए संबोधन पर तंज कसा। गांधी ने अपने संबोधन में 'तपस्या' का मतलब समझाते हुए कहा था कि यह शरीर में गर्मी पैदा करने के लिए होती है। इसके बाद सत्ता पक्ष के कई सांसदों ने ठहाके लगाए। अब भाजपा नेता उनके संबोधन पर चुटकी ले रहे हैं। 

विज्ञापन


संबित पात्रा और अमित मालवीय ने कसा तंज
सांसद और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी के संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और उन पर तंज कसा। राहुल गांधी द्वारा महाभारत के पात्र एकलव्य को छह-सात साल का बच्चा बताने और द्रोणाचार्य द्वारा एकलव्य का अंगूठा काटने वाली टिप्पणी पर पात्रा ने कहा कि ऐसी जानकारी जॉर्ज सोरोस से आती है। वहीं, अमित मालवीय ने कहा, यह राहुल गांधी का दौर है। वह लगातार बेमिसाल गलतियों के बादशाह बने हुए हैं। 
विज्ञापन


संंविधान की रक्षा की बात कर अपने सर्वोच्च नेता अपमान कर रही भाजपा: राहुल गांधी
राहुल गांधी के भाषण के दौरान कई भाजपा सांसद ठहाके लगाते हुए नजर आए। राहुल गांधी ने अपने भाषण में हिंदुत्व विचार वी.डी. सावरकर के उस बयान का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि संविधान में भारतीयता कुछ भी नहीं है। इसके साथ गांधी ने  भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि संविधान की रक्षा की बात करके सत्तारूढ़ पार्टी अपने सर्वोच्च नेता का मजाक उड़ा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed