फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leaders meet Election officer for Delhi voter list correction

अवैध बांग्लादेशी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाए चुनाव आयोग: भाजपा 

Sat, 01 Sep 2018 02:30 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Sep 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders meet Election officer for Delhi voter list correction
बांग्लादेशी घुसपैठियों का मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए चुनाव अधिकारी से मिले भाजपा नेता।

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा शुक्रवार को एक बैठक बुलाई गई। बैठक में भाजपा ने मांग की कि चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करे कि मतदाताओं की लिस्ट में बांग्लादेशी घुसपैठियों का नाम न दर्ज हो जाये। भाजपा ने मांग की है अगर कुछ बांग्लादेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा चुके हैं तो चुनाव के पूर्व उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली भाजपा की तरफ से महामंत्री कुलजीत सिंह चहल और पार्टी के पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा ने आयोग के साथ इस मीटिंग में हिस्सा लिया और पार्टी का विचार सामने रखा। कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि जहां हम एक तरफ किसी अवैध व्यक्ति को मतदाता सूची में शामिल नहीं होने देना चाहते हैं तो वहीं किसी दिल्लीवासी का नाम मतदाता सूची में पड़ने से बचा न रह जाये, इसकी भी मांग की है। चहल के मुताबिक उन्होंने आयोग से यह मांग की है कि मतदाता सूची में नए युवकों का नाम शामिल करने की प्रक्रिया चुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने तक जारी रहनी चाहिए। 
विज्ञापन


पार्टी ने इस बात पर भी चिंता जाहिर की है कि दिल्ली में अपेक्षाकृत कम महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल है जिसकी वजह से मतदान में उनकी भूमिका कम होती है। पार्टी ने मांग की है कि दिल्ली की सभी महिलाओं का नाम इस सूची में शामिल हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने आयोग से यह भी कहा है कि दिल्ली में मतदान का प्रतिशत उतने उच्च स्तर का नहीं रहता जितना कि होना चाहिए, इस बात को देखते हुए चुनाव के पूर्व मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। दरअसल, देश में अगले वर्ष सत्रहवीं लोकसभा के लिए चुनाव होने हैं। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें है। इन सातों सीटों पर इस समय भाजपा काबिज है।


भाजपा के अलावा अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस यहां प्रमुख दल हैं जो इन पर अपनी किस्मत आजमाएंगे। आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में दूसरी बार चुनाव में उतरेगी। पहली बार यानी 2014 के लोकसभा चुनाव में आप या कांग्रेस को कोई सफलता नहीं मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed