फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leaders INDIA word Himanta Biswa Sarma BJP MP Bharat demands change in constitution news updates

INDIA: BJP नेताओं ने शुरू किया देश के लिए 'भारत' शब्द का इस्तेमाल, असम सीएम बोले- रिपब्लिक ऑफ भारत

Tue, 05 Sep 2023 01:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 05 Sep 2023 01:40 PM IST
सार

भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि पूरा देश इस वक्त मांग कर रहा है कि हम इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करें। इंडिया शब्द हमें ब्रिटिश की तरफ से दी गई गाली की तरह था।

विज्ञापन
BJP Leaders INDIA word Himanta Biswa Sarma BJP MP Bharat demands change in constitution news updates
असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा और सांसद हरनाथ सिंह यादव। - फोटो : Social Media

विस्तार

विपक्ष की ओर से अपने साझा गठबंधन को इंडिया नाम दिए जाने के बाद से इस पर राजनीति शुरू हो गई। भाजपा नेताओं की तरफ से इंडिया को लेकर दिए जा रहे बयानों के बीच अब पार्टी के सांसदों ने भी इंडिया की जगह भारत के औपचारिक इस्तेमाल की वकालत शुरू कर दी है। भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने तो इंडिया शब्द को अंग्रेजों की गाली तक करार दे दिया, जबकि असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने भी भारत को लेकर ट्वीट किया है। 

विज्ञापन


क्या बोले भाजपा सांसद हरनाथ यादव?
भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि पूरा देश इस वक्त मांग कर रहा है कि हम इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करें। इंडिया शब्द हमें ब्रिटिश की तरफ से दी गई गाली की तरह था, जबकि भारत शब्द हमारी संस्कृति को दर्शाता है। हमारे संविधान में भी बदलाव होना चाहिए और इसमें भारत शब्द को जोड़ा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी भारत को गरीब और अनपढ़ लोगों का देश बताती है। ब्रिटिशों ने जानबूझकर गुलाम देश को इंडिया से जोड़ा। हमारे संविधान के रचयिताओं को सम्मान के साथ मैं कहना चाहता हूं कि संविधान में भारत और इंडिया दोनों को रखना गलती थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या बोले हिमंत बिस्व सरमा?
उधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी भारत शब्द पर जोर देते हुए आम चलन के टर्म 'रिपब्लिक ऑफ इंडिया' की जगह एक्स पर अपने पोस्ट में 'रिपब्लिक ऑफ भारत' इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हम खुश और गौरवान्वित हैं कि हमारी सभ्यता अब तेजी निर्भिकता से अमृत काल की ओर बढ़ रही है। 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कही ये बात
उधर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "भारत बोलने और लिखने पर क्यों दिक्कत हो रही है। पुरातत्व काल में हमारे देश का नाम भारत है और संविधान में भी इसको स्पष्ट किया है। बेवजह और जानबूझकर भ्रम पैदा कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।"


यूपी के डिप्टी सीएम बोले- जिन्हें भारत से प्यार नहीं, वे सवाल उठाएंगे ही
कांग्रेस नेता जयराम रमेश के दावे पर कि राष्ट्रपति भवन में G-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम पर भेजा गया है के सवाल पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत से हर किसी को प्यार है और हर देश वासी को प्यार है। अब जिनको भारत से प्यार नहीं वह इस पर सवाल उठाएंगे।

यह नाम हमारे पूर्वजों ने दिया: लेखी
राष्ट्रपति भवन में G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम से भेजे जाने पर केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी ने कहा कि भारत का संविधान कहता है कि 'India that is Bharat' तो भारत की प्रधानता तो संविधान ही देता है। हमारी मातृ भूमि भारत का नाम हमने नहीं दिया, ये हमारे पूर्वजों ने दिया है। विष्णु पुराण के एक श्लोक में लिखा है, 'उत्तरं यत् समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम् | वर्षं तद् भारतं नाम भारती यत्र सन्ततिः' जिसका मतलब है कि समुद्र के उत्तर में और हिमालय के दक्षिण में जो भू-भाग है, उसका नाम भारत है। इसमें रहने वाले लोगों के नाम भारतीय हैं। अब विष्णु पुराण से किसी को आपत्ति हो सकती है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed