फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leaders does not believe in direction of cm yogi adityanath

सीएम योगी के निर्देश नहीं मानते उनके विधायक न पार्टी नेता, सबूत हैं ये घटनाएं?

Thu, 08 Jun 2017 11:02 AM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Thu, 08 Jun 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders does not believe in direction of cm yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला

यूपी में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहली हिदायत पार्टी नेताओं को यही दी थी कि वह अनुशासन के दायरे में रहकर काम करें.. नवनिर्वाचित विधायकों को भी उन्होंने यही नसीहत दी थी कि वह अपने कार्यकलापों से इस बात का एहसास न होने दें कि सत्ता का नशा उन पर चढ़ रहा है।

विज्ञापन


योगी की इस नसीहत के पीछे शायद पूर्व की अखिलेश सरकार पर लगा वह बदनामी का दाग भी था जिसमें सपा कार्यकर्ताओं पर गुंडई के आरोप लगते रहे थे। लेकिन शायद योगी की यह नसीहत उनके कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतरी जिसका नतीजा ये रहा कि शायद अब अब सूबे का कोई जिला हो जहां से भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे और हुडदंग की खबर न आती हो।
विज्ञापन


एक दिन पूर्व लखनऊ में विधायक समर्थकों ने होमगार्ड को पीट डाला तो महीने भर पहले भाजपा के एक विधायक ने बैंक में घुसकर मैनेजर को पीट डाला। सत्ता के इस हुडदंग में सांसद भी पीछे नहीं रहे जिन पर एक प्रतिष्ठित कंपनी के एमडी को ही जूते से पीटने का आरोप लग गया। आइए डालते हैं कुछ ऐसे ही बड़े मुद्दों पर एक नजर-

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने की होमगार्ड की पिटाई

BJP leaders does not believe in direction of cm yogi adityanath

ताजा मामला लखनऊ का है जहां मोहम्दाबाद गोहना से भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर की काले शीशे वाली हूटर लगी गाड़ी मंगलवार शाम विधानसभा मार्ग पर नो-एंट्री में दौड़ रही थी। वन-वे पर गाड़ी दौड़ती देख ट्रैफिक होमगार्ड अमित सरीन ने उन्हें रोका। विधायक के समर्थक को यह नागवार गुजरा और उन्होंने होमगार्ड की थप्पड़ जड़ दिया। बात बढ़ती देख विधायक बीचबचाव करने गाड़ी से उतरे। काली फिल्म व हूटर पर चालान काट रहे टीएसआई को हड़काया। विधायक के गनर ने भीड़ पर असलहा लहराकर सनसनी फैला दी। आईजी जोन ने ड्यूटी पर मुस्तैद होमगार्ड को पीटने वाले समर्थकों पर केस दर्ज करके सख्त कार्रवाई और असलहों के सत्यापन के आदेश दिए। 

सांसद के बेटे ने चौकी में घुसकर कांस्टेबिल को पीटा
कुछ दिन पहले ही फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल के बेटे सुरेश पर रुनकता पुलिस चौकी में घुसकर कांस्टेबल राघवेंद्र शर्मा के साथ मारपीट के आरोप लगे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया तो सांसद ने उल्टे पुलिस पर ही आरोप जड़ दिए। पुलिस के अनुसार सुरेश और उसका साथी किशोर झगड़े के मामले के आरोपियों को छुड़ाने के लिए चौकी आए थे, आरोपियों को छोड़ने से सिपाही राघवेंद्र के इनकार करने पर दोनों भड़क गए और चौकी में ही उसके साथ मारपीट की।

ठाकुरद्वारा में नगर अध्यक्ष ने चौकी में दरोगा से मारपीट कर वर्दी फाडी

BJP leaders does not believe in direction of cm yogi adityanath

कुछ दिन पहले ही ठाकुरद्वारा के भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेन्द्र गुप्ता की एक वीडियो बहुत चर्चित हुई थी, जिसमें वह एक चौकी के अंदर बैठकर एक दरोगा गालियां देकर बाहर निकलने की धमकी दे रहे थे। दरोगा इस दौरान चुप बैठे रहे जबकि नेताजी गाली गलौज करते रहे। जब उन्हें चौकी से बाहर करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने दरोगा से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। इससे भड़के पुलिसवालों ने शिवेन्द्र गुप्ता की मरम्मत कर उसे चौकी से बाहर निकाल दिया। बाद में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिवेन्द्र और अन्य भाजपा नेता चौकी के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

भाजपा विधायक ने बैंक मैनेजर को बंधक बनाकर पीटा
कुछ दिन पहले ही बरेली के नवाबगंज से विधायक केसर सिंह गंगवार पर एक बैंक मैनेजर को पीटने का आरोप लगा था। मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद भी विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मैनेजर ने बताया कि वह एक ग्राहक से फोन पर बात कर रहे थे कि तभी विधायक केसर सिंह और एक ग्राम प्रधान समेत आधा दर्जन लोग बैंक में पहुंचे। आरोप है कि दो लोगों के कर्ज माफी की राशि उसी समय उनके खातों में जमा करने की मांग को लेकर विधायक जबरदस्ती कर रहे थे। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद घसीटते हुए बैंक से बाहर तक ले गए और गाड़ी में बैठाकर ले गए। बाद में बैंक कर्मचारियों  के हंगामे के बाद मैनेजर को छोड़ा गया। 

टोल मांगने पर भड़के भाजपा विधायक टोल कर्मी को पीटा
मुरादाबाद बरेली हाइवे पर टोल मांगने पर भाजपा विधायक महेन्द्र यादव ने टोलकर्मी को पीट डाला। पहले विधायक के गुंडों ने मारपीट की फिर विधायक खुद गाड़ी से उतर कर आए और टोलकर्मी पर थप्पडों की बरसात कर दी। दरअसल बरेली के फतेहगंज पश्चिम टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा कर्मचारी ने विधायक से टैक्स की मांग की। इस पर यादव इतने आगबबूला हो गए कि उन्होंने टोल प्लाजा कर्मचारी को थप्पड़ रसीद कर दिया। विधायक की गुंडागर्दी इतने पर ही नहीं रुकी वो और उनके काफिले की दूसरी गाड़ियां बिना टैक्स चुकाए ही आगे के लिए रवाना हो गईं।

भाजपा की महिला सांसद ने एएसपी को दी खाल खिंचवाने की धमकी

BJP leaders does not believe in direction of cm yogi adityanath

इससे कुछ दिन पहले ही बारबंकी की भाजपा सांसद प्रियंका रावत एक वीडियो में जिले के एएसपी को धमकी देते हुए दिखी थी। सांसद प्रियंका रावत ने एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह पर हत्या के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार में बहुत मलाई खाई है। सब निकलवा लूंगी, खाल भी खिंचवा लूंगी। सांसद यहीं नहीं रुकी कहा, ऐसे अधिकारी बहुत देखे हैं अब पुरानी सरकार नहीं है सबका हिसाब किया जाएगा। मामले में एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात तो कही लेकिन हुआ कुछ नहीं।

भाजपा सांसद सर्वेश सिंह पर कंपनी के एमडी को जूतों से पीटने का आरोप
कुछ दिन पहले मुरादाबाद से भाजपा सांसद ठाकुर सर्वेश सिंह पर एक कंपनी के एमडी को जूते से पीटने का आरोप लगा था। मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का मंच और पंडाल बनाने आये भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के महाप्रबंधक अशोक एस एन और असिस्टेंट मेनेजर अरुण मिश्र ने मुरादाबाद के भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के खिलाफ ठाकुरद्वारा थाने में मारपीट और जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि मामले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

भाजपा सांसद और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी के घर में की तोड़फोड़
सहारनपुर में ठाकुर और दलितों के बीच चल रहे विवाद की शुरूआत जिले के शब्बीरपुर गांव से हुई थी। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई करते हुए ठाकुरों द्वारा निकाली जा रही यात्रा को रुकवा दिया था, उस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर गांव में पथराव भी हुआ था। इससे भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद राघव लखनपाल के नेतृत्व में एसएसपी के घर पर जमकर हंगामा काटा था। मामले में सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई उल्टे एसएसपी का ही तबादला कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed