फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leaders discusses CM Probables For MP, Rajasthan and Chhattisgarh at PM Modi Residence in Delhi

BJP: पीएम मोदी के आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक, एमपी-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सीएम के नाम पर हुआ मंथन

Tue, 05 Dec 2023 11:56 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 05 Dec 2023 11:56 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर करीब चार घंटे तक चली बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन हुआ।

विज्ञापन
BJP leaders discusses CM Probables For MP, Rajasthan and Chhattisgarh at PM Modi Residence in Delhi
प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर मंगलवार रात भाजपा नेताओं की बैठक हुई। करीब चार घंटे तक चली बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के नामों को लेकर मंथन हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन


हाल ही में पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। पार्टी इन तीनों राज्यों में सरकार गठन की कवायद में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने इन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी फाइनल कर लिए हैं। हालांकि, पार्टी ने अभी तक इन नामों का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


सीएम पद के लिए इन नामों की चर्चा 
सूत्रों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पद से बने रह सकते हैं, क्योंकि वह राज्य में पार्टी का प्रमुख चेहरा हैं। सीएम शिवराज ने बुधनी से अपने प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस नेता विक्रम मस्तल शर्मा को 10,4974 मतों के अंतर से हराया। वह 2006 से बुधनी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अलवर के सांसद महंत बालकनाथ योगी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगे चल रही हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को एक बार फिर कमान सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा ने मध्यप्रदेश में 163 सीटें, राजस्थान में 115 सीटें और छत्तीसगढ़ में 54 सीटें जीतकर तीनों राज्यों में भारी बहुमत हासिल किया। वहीं, तीनों राज्यों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। 

Rajasthan New CM name
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed