फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leaders are using catastrophic language after allegations on rafale deal

राफेल पर आरोपों से तिलमिलाए भाजपा नेता बोलने लगे हैं अलर-बलर भाषा

Sat, 22 Sep 2018 09:08 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Sep 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders are using catastrophic language after allegations on rafale deal

कांग्रेस पार्टी का राफेल लड़ाकू विमान सौदे में आरोप भाजपा के नेताओं की तिलमिलाहट बढ़ा रहा है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांक्वा ओलांद के बयान के बाद कांग्रेस जहां आक्रामक हो गई है, वहीं केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली जैसे तमाम भाजपा के बड़े-बड़े नेता अलर-बलर भाषा बोलने लगे हैं। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इसके बाबत जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना मसखरे राजकुमार से की है, वहीं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष की समझ पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने राहुल के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आपत्तिजनक बयान देने को शर्मनाक बताया है। प्रसाद ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने कोई सफाई नहीं दी, लेकिन राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ईमानदारी के प्रतीक और प्रमाणिक ग्लोबल लीडर को चोर कहा है। रवि प्रसाद ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक किसी पार्टी के नेता ने किसी प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से इसके सिवा क्या उम्मीद की जा सकती है। उनमें खुद का गुण और क्षमता तो है नहीं। 

विज्ञापन

राहुल पाकिस्तान की कर रहे हैं मदद : रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर राफेल विमानों की वास्तविक कीमत जानने की कोशिश को पाकिस्तान की मदद बताया। प्रसाद ने यह नहीं बताया कि राहुल ऐसा करके कैसे पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह इसके उपकरण तथा विभिन्न भागों की कीमत जानने की पहल करके दुश्मन की सहायता कर रहे हैं। 

प्रसाद ने कहा कि जो व्यक्ति भ्रष्टाचार, जमीन, शेयर की लूट में अपनी माता के साथ बेल पर बाहर हो, जिसका बहनोई जमीनों की लूट में शामिल हो और वह खामोश हों, जिसके पूरे परिवार ने बोफोर्स में दलाली खाई हो, उससे देश कोई अपेक्षा नहीं कर सकता। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed