फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Varun Gandhi lauds video of Japanese fans cleaning up after FIFA World Cup match

Varun Gandhi : भाजपा नेता वरुण गांधी ने जापानी पर्यटकों के जज्बे को सराहा, बोले- सभी देशभक्त इनसे सीखें

Wed, 23 Nov 2022 03:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Nov 2022 03:49 AM IST
सार

कतर के एक शख्स ने एक छोटी वीडियो बनाई है, जिसे भाजपा नेता वरुण गांधी ने ट्विटर पर साझा किया है। इस वीडियो में कतर और इक्वाडोर के बीच खेले गए फीफा विश्व कप के पहले मैच के बाद जापानी प्रशंसकों को स्टेडियम की सफाई करते दिखाया गया है।

विज्ञापन
BJP leader Varun Gandhi lauds video of Japanese fans cleaning up after FIFA World Cup match
भाजपा नेता वरुण गांधी (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा नेता वरुण गांधी ने मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर लोगों को इससे प्रेरणा लेने की बात कही। वरुण गांधी ने ट्वीट किया, "एक राष्ट्र अपनी सांस्कृतिक पहचान का प्रतिनिधित्व करता है... हम सभी देशभक्तों को शालीनता और सहानुभूति के सांस्कृतिक लोकाचार से एक सबक सीखने की जरूरत है कि जापानी पर्यटकों की यह कार्रवाई विश्व कप के शुरुआती मैच में अनुकरणीय है।"

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा नेता द्वारा साझा किए गए वीडियो में कतर और इक्वाडोर के बीच खेले गए फीफा विश्व कप के पहले मैच के बाद जापानी प्रशंसकों को स्टेडियम की सफाई करते दिखाया गया है।
विज्ञापन

 



एक कतरी वीडियो क्रिएटर द्वारा बनाए गए वीडियो में जापानी प्रशंसकों को स्टेडियम के फर्श से इस्तेमाल की गई पानी की बोतलों और खाने के डब्बे को उठाकर कूड़ेदान में डालते देखा जा सकता है। वीडियो बनाने वाले शख्स को अरबी में कहते सुना जा सकता है कि कतर और इक्वाडोर के बीच विश्व कप के उद्घाटन मैच के अंत में ... जापानी प्रशंसकों ने स्टेडियम को साफ करने का फैसला किया। जबकि यह उनके देश का मैच नहीं था।

कतरी शख्स यह जानने के लिए कि वे एक ऐसी जगह की सफाई क्यों कर रहे हैं जो उनसे संबंधित नहीं है , जापानी प्रशंसकों के बीच एक महिला के पास जाता है। वह कहती हैं कि "जापानी कभी भी कचरा नहीं छोड़ते ... हम हर जगह का सम्मान करते हैं।" वीडियो बनाने वाले कतरी व्यक्ति कहता है कि जापानी प्रशंसकों ने झंडे (कतर और इक्वाडोर के) जमीन से उठाए और या तो उन्हें कुर्सी पर रख दिया या उन्हें अपने घर ले गए।सभी का सम्मान, सम्मान।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed