फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader tweets Maharashtra Congress chiefs video with woman, he warns of legal action

Maharashtra: भाजपा नेता ने नाना पटोले का एक महिला के साथ वीडियो पोस्ट किया, लगाए गंभीर आरोप, जानें मामला

Wed, 20 Jul 2022 10:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 20 Jul 2022 10:53 PM IST
सार

चित्रा वाघ ने कहा कि किसी के व्यक्तिगत जीवन में ताकझांक नहीं करना चाहिए लेकिन जब चीजें सार्वजनिक हो जाती हैं तो तब वह निजी नहीं रह जातीं। खासतौर पर एक जनप्रतिनिधि की समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी होती है। 

विज्ञापन
BJP leader tweets Maharashtra Congress chiefs video with woman, he warns of legal action
चित्रा वाघ द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट - फोटो : ट्विटर/चित्रा वाघ

विस्तार

महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कथित तौर पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। वाघ ने ट्वीटर पर वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि ये वीडियो मेघालय के चेरापूंजी स्थित पॉलो आर्चिड होटल का है। वीडियो एक महिला कथित तौर पर नाना पटोले से गले से लिपटी हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


भाजपा नेता वाघ ने इसको लेकर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर उन्हें भी आश्चर्य हुआ। उन्होंने इस वीडियो की कई बार जांच की क्योंकि यह किसी साधारण इंसान से जुड़ा नहीं है बल्कि प्रदेश कांग्रेस से जुड़ा है। वाघ ने ट्वीट कर नाना पटोले से सवाल किया कि वास्तव में यह क्या है। लेकिन नाना पटोले की ओर से कोई सफाई नहीं आई। 
विज्ञापन
इस तरह के वीडियो से जनता को क्या सीख मिलेगी : चित्रा
हालांकि चित्रा ने कहा कि किसी के व्यक्तिगत जीवन में ताकझांक नहीं करना चाहिए लेकिन जब चीजें सार्वजनिक हो जाती हैं तो तब वह निजी नहीं रह जातीं। खासतौर पर एक जनप्रतिनिधि की समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी होती है। सवाल उठता है कि इस तरह के वीडियो से जनता को क्या सीख मिलेगी।  

पटोले ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
वहीं  संपर्क किए जाने पर पटोले ने कहा कि यह भाजपा द्वारा उनका 'चरित्र हनन' है और उन्होंने अपनी कानूनी टीम से वीडियो की जांच करने और वाघ के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed