फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Suvendu Adhikari demands court-monitored probe into TMC leader's murder in Malda

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी बोले- TMC नेता की हत्या गहरी साजिश, अदालत की निगरानी में जांच करे केंद्रीय एजेंसी

Sat, 04 Jan 2025 08:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 Jan 2025 08:23 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मालदा में एक टीएमसी पार्षद की हत्या को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह घटना राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति का सबूत है। उन्होंने अदालत की निगरानी में केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
BJP leader Suvendu Adhikari demands court-monitored probe into TMC leader's murder in Malda
बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को दावा किया कि मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक अनुभवी नेता की हत्या गहरी साजिश का हिस्सा है। अधिकारी ने अदालत की निगरानी में किसी केंद्रीय एजेंसी द्वारा इस मामले की जांच की मांग की। 

विज्ञापन


राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह मालदा इंग्लिश बाजार नगरपालिका के टीएमसी पार्षद दुलाल सरकार को वर्षों से जानते थे, जिनकी कथित तौर पर हत्या की गई।  
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, दुलाल सरकार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या हुई है, अदालत की निगरानी में इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी द्वारा होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को निर्देश दिया है कि घटना के पीछे के सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए। लेकिन मुझे लगता है कि पुलिस साजिश का खुलासा नहीं कर पाएगी। मैं चाहता हूं कि दुलाल सरकार की विधवा अदालत की निगरानी में केंद्रीय एजेंसी से जांच का अनुरोध करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


'राज्य में बिगड़ रही कानून-व्यवस्था'
शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बनर्जी और उनकी पार्टी के प्रमुख विरोधी नेताओं में से एक हैं। वह विधानसभा चुनाव से पहले 2020 में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। तबसे वह सत्तारूढ़ पार्टी और सरकार पर लगातार हमलावर हैं। दुलाल के मामले पर उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति का सबूत है। 

इस मामले पर पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, उन्हें खुद की आलोचना करन चाहिए। आप पुलिस मंत्री हैं। उनके पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उन्हें इस पद पर नहीं रहना चाहिए। आप (मुख्यमंत्री) क्या कर रहे थे? आपकी बुद्धि क्या कर रही थी?

जांच कर रही पुलिस, राजनीति न करें: कुणाल घोष
इस बीच, टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार पुलिस हत्या के मामले की पूरी जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। उन्होंने कहा, इस मामले पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि पुलिस अपना काम कर रही है। 

 
अब तक पांच लोगों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने दुलाल सरकार की हत्या के मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दुलाल को मारने के लिए हमलावर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए। हमलावरों से जान बचाते हुए दुलाल इंग्लिश बाजार के झलझलिया मोड़ पर पहुंचे ही थे कि उन्हें भागते समय गोली मार दी गई थी। उनके सिर पर गई गोलियां मारी गईं। गिरफ्तार आरोपियों में कटिहार के समीर अख्तर और मोहम्मद अब्दुल गनी और मालदा के टिंकू घोष, अभिजीत घोष और अमित राजा शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed