{"_id":"5e1f12808ebc3e4ae16daf93","slug":"bjp-leader-subramanian-swamy-says-goddess-lakshmi-on-notes-may-improve-condition-of-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपया मजबूत करने को भाजपा नेता का अनोखा सुझाव, नोट पर हो लक्ष्मी की तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रुपया मजबूत करने को भाजपा नेता का अनोखा सुझाव, नोट पर हो लक्ष्मी की तस्वीर
Wed, 15 Jan 2020 06:54 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा (मध्य प्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा (मध्य प्रदेश)
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 15 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने रुपये की स्थिति सुधारने के लिए एक अनोखा सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि वह नोटों पर देवी लक्ष्मी की तस्वीर प्रकाशित करने के पक्ष में हैं। इससे भारतीय मुद्रा की स्थिति अच्छी होगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के खंडवा में आयोजित लेक्चर 'स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला' को संबोधित करने के बाद स्वामी ने ये बातें कहीं। इंडोनेशिया में नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सवाल का जवाब दे सकते हैं। मैं इसके पक्ष में हूं। भगवान गणेश बाधाओं को दूर करते हैं। हालांकि मेरा मानना है कि नोट पर देवी लक्ष्मी की तस्वीर होनी चाहिए, जिससे भारतीय मुद्रा की स्थिति मजबूत होगी। इसका किसी को बुरा भी नहीं लगेगा।'
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए स्वामी ने कहा, 'कांग्रेस और महात्मा गांधी ने इसका समर्थन किया था। मनमोहन सिंह ने भी 2003 में संसद में इसे लेकर निवेदन किया था। अब वे यह कहकर इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं कि हमने पाकिस्तान के मुस्लिमों के साथ अन्याय किया है। आखिर क्या अन्याय हुआ है? पाकिस्तान के मुस्लिम यहां आना नहीं चाहते और हम उन पर दबाव नहीं डाल सकते।'
विज्ञापन
अपने भाषण से पहले उन्होंने यह भी कि मुस्लिम और हिंदुओं का डीएनए वैसा ही है, जैसा ब्राह्मण और दलित एक समान हैं। स्वामी ने यह भी दावा किया भाजपा जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने वाली है।