फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Shehzad Poonawalla raised questions on the protest of suspended MPs in Parliament

Protest: संसद में गांधी प्रतिमा के सामने निलंबित सांसदों ने खाया चिकन, पूनावाला बोले- ये धरना है या तमाशा

Fri, 29 Jul 2022 12:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 29 Jul 2022 12:59 PM IST
सार

विपक्षी पार्टियों के 20 सासंदों को सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था। निलंबित विपक्षी सदस्य अपने निलंबन के खिलाफ बुधवार से 50 घंटे का धरने पर बैठे हैं। इन सांसदों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था के लिए विपक्षी पार्टियां विशेष इंतजाम कर रही हैं।

विज्ञापन
BJP leader Shehzad Poonawalla raised questions on the protest of suspended MPs in Parliament
शहजाद पूनावाला - फोटो : फाइल

विस्तार

संसद (Sansad) में हंगामा करने के आरोपों पर एक हफ्ते के लिए सदन से निलंबित सांसद 50 घंटे के प्रदर्शन पर बैठे हैं। विपक्ष के इन 20 सांसदों ने गांधी प्रतिमा (Gandhi Prtima) के सामने अड्डा जमाया है। इस सांसदों ने बुधवार को अपना प्रदर्शन शुरू किया था। इन के लिए सारी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विपक्षी पार्टियों ने संभाली है। उन्हें खाने में क्षेत्रीय व्यंजन दिए जा रहे हैं। जिसमें डोसे से लेकर चिकन तक शामिल है। इसे लेकर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने पूछा है कि ये विरोध चल रहा है या तमाशा?

विज्ञापन


शहजाद पूनावाला ने साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी के नेता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे कुछ निलंबित सांसदों ने 'तंदूरी चिकन' खाया है। सभी जानते हैं कि गांधी जी के जानवरों के वध पर कट्टर विचार थे। कई लोग यह भी पूछ रहे हैं कि यह विरोध चल रहा है या सभी सांसद तमाशा कर रहे हैं और पिकनिक मना रहे हैं।  
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल विपक्षी पार्टियों के 20 सासंदों को सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था। निलंबित विपक्षी सदस्य अपने निलंबन के खिलाफ बुधवार से 50 घंटे का धरने पर बैठे हैं। इन सांसदों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था के लिए विपक्षी पार्टियां विशेष इंतजाम कर रही हैं। प्रदर्शन में शामिल सांसदों के लिए क्षेत्रीय व्यंजन जैसे- दही-चावल से लेकर इडली-सांभर और तंदूरी चिकन तक की व्यवस्था की गई है।  एकजुटता और राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए किए जा रहे प्रदर्शन के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट नजर आ रही हैं। विपक्षी पार्टियों ने बारी-बारी से धरने पर बैठे लोगों के लिए खाने-पीने के सामान से लेकर अन्य व्यवस्थाओं के लिए एक रोस्टर तैयार किया है। उसे सांसदों के व्हाट्सऐप ग्रुप पर साझा किया जा रहा है, ताकि सभी को समय से जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




खाने के लिए बनाया गया रोस्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रमुक सांसद तिरुचि शिवा ने सांसदों के लिए इडली-सांभर के नाश्ते की व्यवस्था की। वहीं, द्रमुक ने दोपहर के भोजन के लिए चावल-दही की व्यवस्था की जबकि तृणमूल कांग्रेस ने रात के खाने में रोटी, दाल, पनीर और चिकन तंदूरी की व्यवस्था की। वहीं, गुरुवार के लिए द्रमुक ने नाश्ते की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी संभाली है, जबकि टीआरएस को दोपहर के भोजन और आम आदमी पार्टी को रात के खाने की  व्यवस्था करनी है। 

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी थी सलाह
इससे पहले, सदन से निलंबित सांसदो के 50 घंटों के धरना प्रदर्शन पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि गलती करने वाले अगर गलती को स्वीकार कर माफी मांगते हैं तो वे बड़े हो जाते हैं। लेकिन वे ऐसे अहंकार प्रदर्शन करेंगे तो हम क्या कर सकते हैं। हमें आपके स्वास्थ की चिंता है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप सुबह से शाम तक विरोध कीजिए लेकिन शाम को अपने घर में चले जाइए। जब सरकार चर्चा के लिए तैयार थी तब आपने जो व्यवहार किया, उसे जनता देख रही है। यह ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed