फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leader Ram Madhav says JNU violence acts of left wing terrorist students

जेएनयू हमला वामपंथी आतंकी छात्रों की हरकत, ये पढ़ाई व शोध को प्रभावित कर रहे हैं : राम माधव

Sat, 11 Jan 2020 09:58 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: देव कश्यप Updated Sat, 11 Jan 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
BJP Leader Ram Madhav says JNU violence acts of left wing terrorist students
भाजपा महासचिव राम माधव - फोटो : फाइल फोटो

जेएनयू हमले पर भाजपा महासचिव राम माधव ने शनिवार को कहा कि यह कुछ वामपंथी आतंकवादी छात्रों की हरकत है। ये लोग पिछले कई दशकों से जेएनयू में सक्रिय हैं और हजारों छात्रों की पढ़ाई व शोधकार्य को प्रभावित कर रहे हैं।

विज्ञापन


राम माधव ने पांच जनवरी को जेएनयू में हुई हिंसा को वामपंथियों की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा, वामपंथी विचारधारा वाले छात्र दशकों से यहां आतंक बनाए हुए हैं। इन्होंने हजारों छात्रों को प्रताड़ित किया है। हालिया घटना भी इसी का उदाहरण है। कुछ आतंकी प्रवृत्ति के छात्र हमेशा हजारों विद्यार्थियों के अधिकारों को इसी तरह नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन


राम माधव ने कश्मीर के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कहा, वहां हालात सामान्य हो रहे हैं। इंटरनेट सेवा भी ज्यादातर इलाकों में बहाल हो गई है और स्थानीय नेताओं को भी हिरासत से रिहा किया जा रहा है। अब सिर्फ 20-25 नेता ही हिरासत में हैं और चरणबद्ध तरीके से इन्हें भी छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर में लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं। हालांकि विपक्ष इस मुद्दे पर बेवजह का दुष्प्रचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा, 90 फीसदी लोग मोदी सरकार के फैसलों का समर्थन कर रहे हैं, फिर चाहें वह नागरिकता का मुद्दा हो या फिर राम मंदिर का। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीएए किसी सूरत में बांटने वाला कानून नहीं है, यह तो लोगों को अपनाने का उन्हें नागरिकता देने का कानून है। इससे किसी भारतीय को कोई नुकसान नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed