{"_id":"5f2982be8ebc3e41103b8ecc","slug":"bjp-leader-narayan-rane-says-sushant-singh-rajput-did-not-commit-suicide-he-was-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणे का दावा, 13 जून को सुशांत के घर हुई पार्टी में मौजूद थे महाराष्ट्र के एक मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राणे का दावा, 13 जून को सुशांत के घर हुई पार्टी में मौजूद थे महाराष्ट्र के एक मंत्री
Tue, 04 Aug 2020 09:16 PM IST
मुकेश कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 04 Aug 2020 09:16 PM IST
सार
- सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या हुई है
- पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे का सनसनीखेज आरोप
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद नारायण राणे ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। राणे ने दवा किया है कि सुशांत की मौत से पहले उनके घर पर 13 जून को हुई पार्टी में प्रदेश सरकार के एक मंत्री मौजूद थे। राणे ने कहा कि यह पार्टी खत्म होने के बाद मंत्री उनके घर से गए और फिर सुबह सुशांत का शव मिला।
विज्ञापन
हालांकि राणे ने मंत्री का नाम नहीं बताया लेकिन संकेत दिया कि मंत्री को जब पुलिस गिरफ्तार करेगी तो सबको पता चल जाएगा। मैं भी मंत्री के फोटो और सबूत के साथ मीडिया के सामने आऊंगा। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में राणे ने कहा कि अभिनेता सुशांत ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
दिशा सालियान की भी हुई है हत्या, मेरे पास है पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राणे ने कहा कि सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की भी हत्या हुई है। दिशा के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी गई है। मेरे पास उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट है। उनके जननांग में घाव के निशान है। राणे ने कहा कि जरूरत पड़ी तो इस मामले में हम लोग अदालत में जाएंगे।
विज्ञापन
सुशांत को 20 दिनों से मिल रही थी धमकी
राणे ने दावा किया कि सुशांत को 20 दिनों से धमकी मिल रही थी। वह लगातार अपना मोबाइल नंबर बदल रहे थे। राणे ने कहा कि सुशांत की ऊंचाई साढ़े छह फीट की थी और उनके घर की छत की ऊंचाई आठ फीट है। ऐसे में आत्महत्या कैसे हो सकती है? राणे ने कहा कि 50 दिन बीतने के बावजूद मुंबई पुलिस पता नहीं कर पाई है कि आरोपी कौन हैं?
चुप रहें प्रियंका नहीं तो उनकी भी निकली जाएगी कुंडली
राणे ने विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के ट्वीट पर टिप्पणी करने वाली शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका भी एक महिला हैं उनको बोलने का क्या अधिकार है? प्रियंका चुप रहे नहीं तो उनकी कुंडली बाहर निकाली जाएगी।