फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader L Rameshwor Singh shot by two armed assailants near his residence in Manipur

Manipur: घर के बाहर भाजपा नेता एल रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 24 Jan 2023 05:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थबौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थबौल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 24 Jan 2023 05:36 PM IST
सार

भाजपा मणिपुर ने ट्वीट करके इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक एल रामेश्वर सिंह की हत्या के बारे में जानकर दुख हुआ। हम इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं।

विज्ञापन
BJP leader L Rameshwor Singh shot by two armed assailants near his residence in Manipur
भाजपा नेता एल रामेश्वर सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में भाजपा नेता एल रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। थौबल पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। थौबल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार को उनके आवास के पास हुई। वहां दो हथियारबंद हमलावरों ने उन्हें ताबड़तोड़ दो गोलियां मारकर भाजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों की तलाशी की जा रही है। भाजपा मणिपुर ने भी इसके बारे में ट्वीट करके दुख जताया है। 

विज्ञापन


भाजपा मणिपुर ने ट्वीट किया 'पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक एल रामेश्वर सिंह की हत्या के बारे में जानकर दुख हुआ। हम इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। इस जघन्य अपराध के अपराधियों को न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए और उन्हें कठोर दंड दिया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed