फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Kirit Somaiya wife files defamation complaint against Sanjay Raut

Maharashtra Politics: भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी ने संजय राउत के खिलाफ दाखिल की मानहानि की शिकायत

Thu, 19 May 2022 06:47 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 19 May 2022 06:47 AM IST
सार

 किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने शिकायत में कहा है कि मीडिया के सामने दिए गए आरोपी के बयान मानहानि करने वाले हैं। आम जनता के सामने उनकी छवि को खराब करने के लिए बयान दिए गए हैं।

विज्ञापन
BJP leader Kirit Somaiya wife files defamation complaint against Sanjay Raut
भाजपा नेता किरीट सौमैया। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने बुधवार को शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ कोर्ट में आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल की है। राउत ने उन पर 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। मेधा ने सीवरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल शिकायत में कहा कि पिछले महीने लगाए गए राउत के आरोप निराधार और अपमानजनक प्रकृति के हैं।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व सांसद सोमैया की पत्नी ने कहा कि वह 15 और 16 अप्रैल के समाचार देखकर हैरान रह गई, जिनमें राउत ने उन पर और उनके पति पर मीरा भायंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के कुछ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और रखरखाव में 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


शिकायत में कहा, मीडिया के सामने दिए गए आरोपी के बयान मानहानि करने वाले हैं। आम जनता के सामने उनकी छवि को खराब करने के लिए बयान दिए गए हैं। मेधा सोमैया ने अदालत से अनुरोध किया कि राउत को नोटिस जारी किया जाए और उनके खिलाफ मानहानि की कार्यवाही शुरू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed