फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leader dilip Ghosh said echo of Jai shree ram at Jadavpur university when party came into government

BJP: दिलीप घोष बोले- जैसे जेएनयू में आजादी गैंग को सबक सिखाया, वैसे जेयू में भी गूंजेंगें जय श्री राम के नारे

Tue, 22 Aug 2023 04:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 22 Aug 2023 04:02 AM IST
सार

भाजपा सांसद दिलीप घोष रविवार शाम उत्तर 24 परगना जिले में रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्र की मौत की आलोचना की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर में शांति सुनिश्चित की।

विज्ञापन
BJP Leader dilip Ghosh said echo of Jai shree ram at Jadavpur university when party came into government
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल का जादवपुर विश्वविद्यालय इन दिनों सुर्खियों में है। इसी बीच भाजपा नेता दिलीप घोष के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, एक रैली के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे जेएनयू परिसर में आजादी के नारे लगाने वालों को सबक सिखाया वैसे ही अगर बंगाल में भाजपा सरकार आती है तो जादवपुर विश्वविद्यालय भी जय श्री राम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठेगा।

विज्ञापन

घोष के बयानों पर टीएमसी का निशाना
भाजपा सांसद दिलीप घोष रविवार शाम उत्तर 24 परगना जिले में रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्र की मौत की आलोचना की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर में शांति सुनिश्चित की। हम जादवपुर विश्वविद्यालय में भी सामान्य स्थिति लाएंगे। राष्ट्र विरोधी ताकतों ने जब भी सिर उठाया, हमने उन्हें अपने जूते तले कुचल दिया। जेएनयू परिसर में कुछ लोग आजादी के नारे लगाते थे। हमने उन्हें आजाद कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि जब टीएमसी सत्ता से बाहर होगी और भाजपा सरकार बनाएगी तब जेयू कट्टरपंथी तत्वों से आजाद हो जाएगा। परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा लगाई जाएगी। पूरे विश्वविद्यालय में जय श्री राम और भारत माता के जयकारे गूजेंगे। घोष के बयानों की टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां अपमानजनक हैं। यह भाजपा के मानसिकता को दर्शाती है।

विज्ञापन

नवनियुक्त कुलपति का एक्शन मोड 
जादवपुर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कार्यवाहक कुलपति बुद्धदेव साव एक्शन मोड में दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के भी प्रवेशों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जो पासआउट विद्यार्थी अब भी हॉस्टल में रह रहे हैं, उन्हें हॉस्टल छोड़ना पड़ेगा। हम मेंटर-मेंटी संबंधों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रावास में छात्र की मौत बेहद दुखद है। अब छात्र तो वापस नहीं आ सकता लेकिन हम सुनिश्चित करते हैं कि आगे कभी ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed