फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader CT Ravi says Earlier Congress did appeasement of minorities but now they know Hindus are united

भाजपा नेता सीटी रवि बोले: भारत के हिंदू हो गए हैं एकजुट, नहीं चल पा रही कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति

Mon, 11 Oct 2021 02:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 Oct 2021 02:28 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा कि हिंदू की एकजुटता को देखकर कांग्रेस के नेता अब दुर्गा पूजा कर रहे हैं और मंदिरों में जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आप सही में हिंदू हैं तो इसे सिर्फ चुनाव के वक्त मंदिर नहीं जाए बल्कि नियमित रूप से जाएं।
 

विज्ञापन
BJP leader CT Ravi says Earlier Congress did appeasement of minorities but now they know Hindus are united
भाजपा नेता सीटी रवि - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के चिकमंगलूर से विधायक सीटी रवि ने एक बार फिर से विवादित बयान देते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत एक 'हिंदू राष्ट्र' था, है, और रहेगा। पहले कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण किया था लेकिन अब वे जानते हैं कि उनकी यह नीति नहीं चलने वाली क्योंकि देश के हिंदू एकजुट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू की एकजुटता को देखकर कांग्रेस के नेता अब दुर्गा पूजा कर रहे हैं और मंदिरों में जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आप सही में हिंदू हैं तो सिर्फ चुनाव के वक्त मंदिर नहीं जाएं बल्कि नियमित रूप से जाएं। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मंदिरों के दर्शन किए थे।

विज्ञापन


महिलाओं के लिए कर्नाटक के मंत्री के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया 
इसके अलावा भाजपा महासचिव सीटी रवि ने कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि आधुनिक भारतीय महिलाएं अकेले रहना चाहती हैं और शादी के बाद भी बच्चे को जन्म देने के लिए इच्छुक नहीं होती हैं। इस बयान पर सीटी रवि ने कहा कि हर महिला ऐसी नहीं होती। पश्चिमी और सूक्ष्म परिवारों के कारण ऐसा हो रहा है। भारत में अभी भी अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के विपरीत परिवार में विश्वास है। भारत के संस्कार अलग हैं।
विज्ञापन


दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर दिया था तीखा बयान
बता दें कि इससे पहले भी सीटी रवि ने हिंदू के त्यौहार को लेकर विपक्ष पर हमला बोला था। उन्होंने दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर तीखा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि किसी को हिंदुओं को सलाह क्यों देनी चाहिए कि वह अपने त्योहारों को कैसे मनाएं? हम दीये जलाएंगे, मिठाई बांटेंगे और ग्रीन पटाखे फोड़ेंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed