फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Chitra Wagh threatened by unknown person on phone, lodged complaint in mumbai police

मुंबईः भाजपा नेता चित्रा वाघ को फोन पर धमकी, दर्ज कराई शिकायत

Tue, 02 Mar 2021 10:12 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Mar 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Chitra Wagh threatened by unknown person on phone, lodged complaint in mumbai police
चित्रा बाघ(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र भाजपा की नेता चित्रा वाघ ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उन्हें फोन पर धमकी दी जा रही है और उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीरों को फैलाया जा रहा है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


वाघ बीते कुछ दिनों के दौरान महाराष्ट्र सरकार पर भाजपा की ओर से हमला बोलने वालों में सबसे आगे रही हैं और उस राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही हैं जिनका संबंध पुणे में एक महिला की मौत से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि वाघ (46) ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित साइबर थाने में एक शिकायत दी है जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 354डी, 509, 506 के साथ-साथ आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाघ ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज सुबह बीकेसी साइबर प्रकोष्ठ गई थी और फोन पर धमकी मिलने, छेड़छाड़ वाली तस्वीरों और अभद्र भाषा में टिप्पणियों तथा वीडियो में मुझे जान से मारने की धमकी देने वाले वीडियो के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed