फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leader Caught on Camera Abhilash Tiwari KICKS Vegetables

वीडियोः बीजेपी नेता ने लात मार कर बिखेर दी सड़क पर सब्जियां

Tue, 17 May 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
BJP Leader Caught on Camera Abhilash Tiwari KICKS Vegetables

सियासी रुतबे का नशा इस कदर चढ़ जाता है कि नेता अक्सर गुंडागर्दी और दबंगई पर उतारू हो जाते हैं। और उनके सियासी नशे की ताकत का शिकार आम आदमी या किसी गरीब को होना पड़ता है। कुछ ऐसा ही वाकया छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम नगर पंचायत में देखने को मिला।

विज्ञापन


जहां भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री विजय तिवारी के बेटे व नगर पंचायत गीदम के अध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने सत्ता की हनक दिखाकर सड़क पर दो जून की रोटी के लिए सब्जी बेच रहे आदिवासियों की सब्‍जियां लात मार कर बिखेर दी। उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर जब नेता की यह हरकत वायरल होने लगी तो किरकिरी से बचने के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी पड़ी। घटना बीते रविवार की है।
विज्ञापन


दरअसल रविवार को दंतेवाड़ा की गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष अभिलाष तिवारी इलाके में भ्रमण पर थे। गीदम नगर बाजार इलाके में सड़क पर आदिवासी समुदाय के लोग सब्जी बेच रहे थे। इस बीच भाजपा नेता और गीतम नगर पंचायत अध्यक्ष अभिलाष तिवारी आए और उन्होंने इन लोगों की सब्जियों पर लात मार कर सड़क पर बिखेर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यही नहीं सब्जी बेच रही महिला के साथ उन्होंने गाली-गलौज भी की। नगर पंचायत अध्यक्ष का यह ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। दहशत में आए सब्जी बेच रहे आदिवासी लोग बाद में वहां से चले गए। नेता के रूतबे की डर से पीड़ित पक्ष ने किसी भी शिकायत से इंकार किया।


इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने नेता की इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया और तस्वीरें और वीडिया इंटरनेट पर डाल दिया।वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अभिलाष तिवारी ने अपनी इस हरकत के लिए तुरंत सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली।उधर आप नेत्री सोनी सोढ़ी ने पीड़ित पक्ष की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष अभिलाष तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed