फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader BL Santhosh said Congress campaign peaked early, BJP campaign hitting right chord at right time

Karnataka Polls: BJP नेता बीएल संतोष बोले- कांग्रेस जल्दी चरम पर पहुंच गई, हमारा अभियान सही दिशा में जा रहा

Fri, 05 May 2023 09:31 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 May 2023 09:31 PM IST
सार

बीएल संतोष ने कहा कि हिंदू और आतंकवाद, हिंदू और अतिवाद साथ-साथ नहीं चल सकते। हमने दुनिया को ओम शांति का संदेश दिया है। उन्होंने (कांग्रेस) हमें एक मुद्दा दिया है और हम उन्हें उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सिर्फ अल्पसंख्यक वोट बटोरने के लिए बजरंग दल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया है।

विज्ञापन
BJP leader BL Santhosh said Congress campaign peaked early, BJP campaign hitting right chord at right time
भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में एक सप्ताह से भी कम समय शेष रह गया है। राज्य में कांग्रेस और भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष ने कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस का प्रचार अभियान जल्दी चरम पर पहुंच गया, जबकि उनकी पार्टी का चुनाव प्रचार सही समय पर सही दिशा में चल रहा है और बहुमत हासिल करने की राह पर है।

विज्ञापन


ट्विटर पर आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती दिनों में सत्तारूढ़ पार्टी बैकफुट पर थी क्योंकि कांग्रेस ने उसके खिलाफ एक माहौल बनाया था लेकिन इसके बावजूद भाजपा को नुकसान पहुंचाने वाली ‘सत्ता विरोधी लहर’ खड़ी करने में नाकाम रहने पर उसने ‘बजरंग दल बनाम पीएफआई’ के जरिए ‘तुष्टिकरण’ का रास्ता अपनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की पहली कोशिश साधारण बहुमत हासिल करने की थी, लेकिन अब वह 130-135 सीटें जीतने की रणनीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन


हिंदू और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते: संतोष
इस मुद्दे पर विपक्षी दल को घेरने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के आक्रामक अभियान के बीच उन्होंने कहा कि हिंदू और आतंकवाद, हिंदू और अतिवाद साथ-साथ नहीं चल सकते। हमने दुनिया को ओम शांति का संदेश दिया है। उन्होंने (कांग्रेस) हमें एक मुद्दा दिया है और हम उन्हें उठाते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सिर्फ अल्पसंख्यक वोट बटोरने के लिए बजरंग दल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया है। भाजपा द्वारा अपने जवाबी अभियान में भगवान हनुमान का आह्वान करने के साथ, संतोष ने बताया कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने सोशल मीडिया पर भगवान हनुमान को प्रणाम करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने कांग्रेस के साथ-साथ मैदान में तीसरी पार्टी जनता दल (सेक्युलर) पर निशाना साधते हुए कहा, इस तरह ये लोग अपने ही जाल में फंस रहे हैं।

उन्होंने पिछले साल कोविड-19 महामारी और भारी बारिश से निपटने के लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, नेतृत्व के लिए सबसे बड़ी चुनौती चुनाव जीतना नहीं बल्कि स्पष्ट बहुमत से जीतना है। उन्होंने कहा, एक महीना पहले हम सबसे बड़े दल के रूप में उभरने को लेकर आश्वस्त थे, चाहे सर्वेक्षण कुछ भी हो। उन्होंने जनमत सर्वेक्षणों के एक स्पष्ट संदर्भ में कहा, जिसने 10 मई को 224 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को सत्तारूढ़ दल से आगे रखा था। उन्होंने कहा, अगले कुछ दिनों में हम 130 के आंकड़े तक पहुंच ही जाएंगे और यदि संभव हुआ तो 135 सीटें तक हासिल कर लेंगे। हम इसी रणनीति पर काम कर रहे हैं।

कांग्रेस का अभियान जल्दी चरम पर पहुंच गया: संतोष
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अभियान जल्दी चरम पर पहुंच गया। इसे 5-6 मई तक चरम पर पहुंचना चाहिए था लेकिन यह 24-25 अप्रैल तक ही चरम पर पहुंच गया। उनके पास मतदाताओं के सामने पेश करने के लिए कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के पास भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए कुछ भी ठोस नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कड़े हमलों के बावजूद सत्ता विरोधी लहर नहीं बनी। संतोष ने कहा, हमारा अभियान सही समय पर सही दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र को राज्य भर के विभिन्न समूहों के साथ विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है और इसे समाज के सभी वर्गों से प्रशंसा मिली है।

उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने चुनावों की घोषणा से पहले कई बार राज्य का दौरा किया, एक्सप्रेसवे से लेकर वंदे भारत ट्रेन और आईआईटी तक कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि राज्य सरकार ने विभिन्न विकास मेट्रिक्स पर राज्य को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र को पूरी तरह से पूरक बनाया है। ‘डबल इंजन’ सरकार से कर्नाटक को हुए फायदों का ब्योरा देते हुए भाजपा महासचिव ने कहा कि राज्य के 55 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि के रुप में सालाना 10,000 रुपये (6000 रुपये केंद्र से और 4,000 रुपये राज्य सरकार से) मिल रहे हैं और पिछले चार महीने में करीब चार लाख लोगों को जमीन के अधिकार मिले हैं। 


उन्होंने कहा, हमारे पक्ष में केंद्र व राज्य सरकार की अनेक उपलब्धियां हैं। हमारे 1,000 विस्तारक विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, कई समूह राज्य इकाई को मदद कर रहे हैं। हम चुनाव के माइक्रो प्रबंधन में लगे हुए हैं। विभिन्न भाषाई क्षेत्रों में हमारे नेता प्रचार कर रहे हैं। इसी प्रकार महिलाओं के समूह अलग-अलग इलाकों में चुनाव अभियान में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि लोग यह भी जानते हैं कि कांग्रेस जिन राज्यों में सत्ता में है, वहां अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed