{"_id":"5bc0ea4abdec2269bd069714","slug":"bjp-leader-ashish-deshmukh-leave-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता आशीष देशमुख ने छोड़ी पार्टी, लगाया बड़ा आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा नेता आशीष देशमुख ने छोड़ी पार्टी, लगाया बड़ा आरोप
भाषा,मुंबई
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पिछले हफ्ते महाराष्ट्र विधानसभा सभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले बागी भाजपा नेता आशीष देशमुख ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत राज्य सरकार ने ‘पंगुता जैसी स्थिति’ पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विदर्भ क्षेत्र के काटोल निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि देशमुख ने बृहस्पतिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अपना त्यागपत्र भेजा। उन्होंने महाराष्ट्र में खासकर विदर्भ में बेरोजगारी, किसानों, दलितों, अल्पसंख्यकों की परेशानियों जैसे मुद्दों के समाधान में भाजपा नीत सरकार की विफलता को पार्टी छोड़ने की वजह बताया।
विज्ञापन