फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से पूरे देश ने दी अंतिम विदाई

Wed, 07 Aug 2019 06:37 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 07 Aug 2019 06:37 PM IST
खास बातें

  • पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद अचेतावस्था में लाई गई थीं एम्स।
  • निधन से तीन घंटे पहले आखिरी ट्वीट- जिंदगी भर इस दिन की प्रतीक्षा कर रही थी।
  • जनता पार्टी से राजनीति में आईं, अटल से मोदी सरकार तक चार बार मंत्री रहीं।
  • सुषमा टि्वटर पर 1.31 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया की सबसे चर्चित महिला नेता थीं।

विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:03 PM, 07-Aug-2019
04:30 PM, 07-Aug-2019
सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन। नम आंखों से पूरे देश ने दी अंतिम विदाई।  
 
विज्ञापन
04:19 PM, 07-Aug-2019
पीएम मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में मौजूद। 
 
04:04 PM, 07-Aug-2019
सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने अंतिम रस्म निभाई। 
 

 
03:48 PM, 07-Aug-2019
सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर लोधी रोड स्थित शवदाह गृह पहुंचा। 
 

पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और भूटान के पूर्व पीएम शेरिंग तोबगे लोधी शवदाह गृह में मौजूद। 
 
03:28 PM, 07-Aug-2019
सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय से लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में ले जाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:20 PM, 07-Aug-2019
राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, रवि शंकर प्रसाद, पीयूष गोयल और दूसरे नेताओं ने सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। 
 

 
01:12 PM, 07-Aug-2019
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके पार्थिव शरीर को पार्टी का झंडे में लपेटा गया।
 

 
12:39 PM, 07-Aug-2019
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंच गया है। जहां उनको श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। शाम तीन बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया गया जाएगा।
 

 
11:18 AM, 07-Aug-2019
सुषमा स्वराज के निधन पर राज्यसभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कह कि उनके असामयिक निधन से राष्ट्र ने एक सक्षम प्रशासक, एक प्रभावी सांसद और लोगों की एक सच्ची आवाज खो दी है। इस दौरान संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निर्मला सीतारमण, थावरचंद्र गहलोत समेत कई नेता उपस्थित थे।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed