फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Amit Malviya shared video of Congress leader Rahul Gandhi amid protests against Agnipath scheme

Rahul Gandhi: 'हिंदुस्तान में आग लगेगी...' क्या चिंतन शिविर में राहुल ने कहा था ऐसा? भाजपा नेता ने साझा किया वीडियो

Sun, 19 Jun 2022 10:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Jun 2022 10:17 AM IST
सार

वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं, 'अब ये लड़ाई शुरू हुई है। आने वाले समय में आपको दिखेगा, हिंदुस्तान में आग लगेगी।' भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा है, यूपी में पुलिस ने सेना में भर्ती होने वाले नौजवान बनकर तोड़-फोड़ करने वाले जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें कई कांग्रेस के नेता हैं। आग लगाई जा रही है।'

विज्ञापन
BJP leader Amit Malviya shared video of Congress leader Rahul Gandhi amid protests against Agnipath scheme
राहुल गांधी(फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

सेना भर्ती के लिए अग्निपथ योजना के खिलाफ कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। ट्रेनों-बसों और सार्वजनिक संपत्तियों को आग के हवाले किया जा रहा है। योजना के विरोध में करीब 15 राज्यों में छात्र सड़क पर हैं और हर जगह अराजकता का माहौल है। इस बीच भाजपा आईटी सेल अध्यक्ष अमित मालवीय ने राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया है। ट्विटर पर साझा किए गए इस वीडियो के जरिए भाजपा नेता का दावा है कि देश में इस समय जो स्थिति है, उसकी स्क्रिप्ट कांग्रेस के चिंतन शिविर में लिखी गई थी। 

विज्ञापन


चिंतन शिविर में राहुल ने दिया था भाषण 
अमित मालवीय ने अपने ट्विटर पेज पर जिस वीडियो को साझा किया है, दावा है कि वह उदयपुर में हुए चिंतन शिविर का है। इस वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं, 'अब ये लड़ाई शुरू हुई है। आने वाले समय में आपको दिखेगा, हिंदुस्तान में आग लगेगी।' कांग्रेस के इस चिंतन शिविर में सैकड़ों कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। वीडियो को साझा करते हुए मालवीय ने लिखा है कि 'राहुल गांधी ने कांग्रेस के चिंतन शिविर से देश को चेतावनी दी थी, लंदन में इसी बात को दोहराया था। यूपी में पुलिस ने सेना में भर्ती होने वाले नौजवान बनकर तोड़-फोड़ करने वाले जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें कई कांग्रेस के नेता हैं। आग लगाई जा रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन में क्या बोले थे राहुल 
कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद राहुल गांधी पिछले दिनों लंदन में थे। यहां एक सम्मेलन में भारत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान में हर जगह केरोसिन छिड़क दिया गया है, एक चिंगारी से आग भड़क सकती है। राहुल के इस बयान के बाद उनकी बड़ी आलोचना हुई थी। लोगों ने ट्विटर पर उन्हें काफी ट्रोल किया था। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed