{"_id":"592678084f1c1be45b536bf1","slug":"bjp-lawmaker-paresh-rawal-alleged-that-he-was-coerced-by-twitter-into-deleting-a-controversial-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेश रावल का खुलासा, ट्विटर ने अकाउंट ब्लॉक करने की दी थी धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
परेश रावल का खुलासा, ट्विटर ने अकाउंट ब्लॉक करने की दी थी धमकी
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 25 May 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता और बीजेपी सांसद परेश रावल ने लेखिका अंरुधति रॉय पर किए विवादित ट्वीट पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपने स्टैंड पर अभी भी कायम हैं। उनकी ओर से एक लेटर जारी किया गया है जिसमें साफ तौर पर दिखाया गया है कि ट्विटर ने उन पर ट्वीट डिलीट करने का जोर डाला है।
विज्ञापन
उन्होंने स्टेटमेंट में कहा कि इस लेटर के जरिए अपने सपोर्ट्स और भारतीय नागरिकों को जानकारी देना चाहता हूं कि मुझ पर ट्वीट डिलीट करने का जोर बनाया गया है, अगर इसे नहीं माना तो मेरा अकांउट ब्लॉक किया जा सकता है।
विज्ञापन
लेटर में कहा कि मैं, परेश रावल भारत का नागरिक बताना चाहता हूं कि में अपने ट्वीट पर अब भी कायम हूं। ये ट्वीट किसी लिंग, रेस, धर्म और कास्ट के खिलाफ नहीं किया गया। मैं सपोर्ट करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं।
विज्ञापन
उन्होंने जानी मानी लेखिका अरुंधति रॉय के खिलाफ ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि आर्मी की जीप पर पत्थरबाज को नहीं अंरुधति को बांध देना चाहिए था। अंरुधति अक्सर कश्मीर मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं।
बता दें कि सेना के मेजर नितिन लीतुल गोगोई ने गत 9 अप्रैल को जीप के बोनट में एक कश्मीरी युवक को बांध कर घुमाया था। मेजर ने पत्थरबाजों से सेना और मतदानकर्मियों को बचाने के लिए युवक को घुमाया था। मेजर के इस कदम की सराहना और आलोचना हुई थी। मेजर गोगोई को इस कदम के लिए आर्मी चीफ बिपिन रावत ने सम्मानित भी किया था। उल्लेखनीय है कि इस मसले पर कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी हुई। जिसने कहा कि गोगोई ने ऐसा परिस्थितियों के आधार पर किया।